{"_id":"5a8ddc804f1c1b9f268bb743","slug":"151924668114-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबेसी पर चौहान का विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबेसी पर चौहान का विवादित बयान
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औवेसी जैसे नेताओं से कठोरता से निपटना चाहिए: सुरेश चौहान
- भारत बचाओ यात्रा में राष्ट्र निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विवादित बयान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
भारत बचाओ यात्रा का पंचकूला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्र निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चौहान ने कहा कि औवेसी जैसे नेताओं जिन पर देशद्रोह जैसी धाराएं लगी हैं, उनसे कठोरता से निपटना चाहिए।
चौहान ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करवाने के लिए राष्ट्र निर्माण संगठन के मार्गदर्शन में देशभर में भारत बचाओ रथयात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को रथयात्रा के पंचकूला पहुंचने पर अग्र समाज, धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल, सीबी गोयल, तेजपाल गुप्ता सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। सुरेश चौहान अग्रवाल भवन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में खतरनाक रूप से बढ़ती असंतुलित जनसंख्या के कारण देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता के साथ-साथ लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों पर भी खतरा पैदा होने लगा है। उन्होंने बताया कि 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 22 अप्रैल को यह यात्रा दिल्ली में संपन्न होगी।