{"_id":"5a11af3b4f1c1bd1408b7afc","slug":"15111085211912-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसी मनीमाजरा से शुरू होकर पंचकूला सेक्टर 12 के स्कॉन मंदिर में श्री जगन्नाथ यात्रा संपन्न हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसी मनीमाजरा से शुरू होकर पंचकूला सेक्टर 12 के स्कॉन मंदिर में श्री जगन्नाथ यात्रा संपन्न हुई
Updated Sun, 19 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगन्नाथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
एनएसी मनीमाजरा से श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिस सेक्टर से होकर रथ रुकती थी वहां के लोग भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लिया। जगह जगह जलपान का भी बंदोबस्त किया गया था। यात्रा का आयोजन स्कॉन मंदिर पंचकूला की ओर से किया गया था। रथयात्रा एनएसी से रविवार को एक बजे से शुरू हुई और रात साढ़े दस बजे जारी रही। स्कॉन मंदिर की ओर से यात्रा का तीसरी बार आयोजित की गई है। इसकी अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने की। यात्रा में शामिल हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक अशोक तिवारी ने बताया कि स्कॉन मंदिर में सुबह दस से रात ग्यारह बजे तक भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यह यात्रा एनएसी मनीमाजरा से शुरू होकर पंचकूला सेक्टर सात, आठ, नौ, दस होते हुए सेक्टर-2 के स्कॉन मंदिर में पहुंची। इस यात्रा में चंडीगढ़ के उद्योगपति विकास, पंचकूला के संजीव भी शामिल हुए।