फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   21 से 29 सितंबर तक आश्विन नवरात्र मेले की शुरुआत 33333333

21 से 29 सितंबर तक आश्विन नवरात्र मेले की शुरुआत 33333333

Thu, 21 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
21 से 29 सितंबर तक आश्विन नवरात्र मेले की शुरुआत  33333333
दर्शन के लिए आज से माता के द्वार पहुंचेंगे भक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
आश्विन नवरात्र मेले की तैयारी मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने पूरी कर ली है। बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकुल कुमार ने 21 से 29 सितंबर तक चलने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला परिसर में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में किए पुख्ता प्रबंधों की समीक्षा की, ताकि श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में असुविधा न हो। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा पुलिस के जवानों के अलावा महिला पुलिस व होम गार्ड के जवानों की भी अलग-अलग जगह तैनाती की गई है। इसके साथ-साथ पुलिस एवं होम गार्ड के जवान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के दिशा-निर्देश के अनुसार मेले एवं स्थापित नाकों पर ड्यूटी पर रहेंगे। समस्त मेले की गतिविधियां बोर्ड द्वारा लगाए सीसीटीवी कैमरों में कैद होगी। आश्विन नवरात्र मेले के पहले दिन सुबह नौ बजे श्री माता मनसा देवी मंदिर में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी माथा टेकेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 22 सितंबर को दूसरे नवरात्र के पर सुबह 9 बजे माता के दर्शन करेंगे व यज्ञ में भाग लेंगे।

हरियाणा और सीटीयू बसों के विशेष इंतजाम
श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर तक लाने व ले जाने के लिए रोडवेज व सीटीयू चंडीगढ़ की बसों के विशेष इंतजाम हैं। मेला स्थल पर आने-जाने वाली बसों का टाइम टेबल भी डिस्प्ले किया गया है। जीरकपुर, पंचकूला व चंडीगढ़ बस स्टैंड से बसें सीधे मेला परिसर तक पहुंचेंगी। मेले के लिए सभी मंदिरों व परिसर की साफ-सफाई करवा दी है। मेले के दौरान प्रतिदिन मंदिरों की वाशिंग की जाएगी।
विज्ञापन


एंबुलेंस से मंदिर तक बुजुर्गों को पहुंचाया जाएगा
एंबुलेंस से बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वीटा बूथ से माता के दरबार तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए मंदिर में व्हील चेयर भी उपलब्ध रहेगी। सभी मंदिरों को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। बोर्ड के प्रशासक मुकुल कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। वहीं मेला परिसर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नापतोल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रसाद की दुकानों पर प्रसाद की गुणवत्ता के साथ-साथ सही वजन का तोल भी प्रतिदिन चेक करें और इसकी रिपोर्ट उसी दिन बोर्ड को देनी होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि व प्लास्टिक बैग पर पूर्णत: प्रतिबंध है। यदि कोई दुकानदार इसका प्रयोग करता है तो उसका चालान काटें। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था के लिए नगर निगम व बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारी तैनात रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed