फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पैट्रोल के दाम 70 पार, ऐसी है अच्छे दिनों की यह बीजेपी सरकार

पैट्रोल के दाम 70 पार, ऐसी है अच्छे दिनों की यह बीजेपी सरकार

Thu, 14 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
पैट्रोल के दाम 70 पार, ऐसी है अच्छे दिनों की यह बीजेपी  सरकार
पेट्रोल के दाम 70 पार, यह है अच्छे दिनों वाली बीजेपी सरकार: चौधरी
विज्ञापन

पिंजौर।
25 सितंबर को भिवानी में चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस को सम्मान दिवस रूप में मनाया जा रहा है। सम्मान दिवस पर होने वाली रैली को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल के पंचकूला जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने पिंजौर के रायतन क्षेत्र के नाला, जबरोट, चपैहर, गणेशपुर भौरियां, भोगपुर, दमदमा, हिमशिखा कॉलोनी, इस्लामपुर सहित करीब एक दर्जन गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने का न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर लोगों को गुमराह कर सत्ता हथियाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रोजाना पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से लगता है कि अच्छे दिनों वाली बीजेपी सरकार ने पेट्रोल के दाम 70 रुपये पार कर दिए। अब वो कांग्रेस के दौरान की महंगाई का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है। दैनिक उपभोग की चीजों के दाम रोजाना बढ़ते जा रहे है। इस सरकार के अच्छे दिन जल्द ही जाने वाले हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, रामप्रताप भौरियां, अल्पसंख्यक जिला प्रधान गफूर मोहम्मद, वरिष्ठ नेता भगतू दमदमा, नाजर बिल्लू, प्यारा भोगपुर, बंत, सरदार दिलजीत सिंह, विकास हिमशिखा, हरमेश व संजू चपैहर, गुरनाम जबरोट अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed