फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पंचकूला सेक्टर 19 ने लोगों ने फूटपाथ भी कवर कर रखा है

पंचकूला सेक्टर 19 ने लोगों ने फूटपाथ भी कवर कर रखा है

Mon, 31 Jul 2017 02:30 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 19 ने लोगों ने फूटपाथ भी कवर कर रखा है
वीटा बूथ का अतिक्रमण नहीं दिखता निगम को
विज्ञापन

पार्किंग और सड़क एरिया को किया कवर, सेक्टर 19 में लोगों ने फुटपाथ पर भी जमाया है कब्जा
पीएमओ कार्यालय के आदेश के बाद भी पंचकूला नगर निगम ने नहीं की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पंचकूला की अवैध मंडी तो हट गई। लेकिन पंचकूला के सेक्टर-19 और आसपास से अतिक्रमण कब हटेगा। जहां अवैध मंडी लगती थी, ठीक उसके सामने एक वीटा बूथ है। यह बूथ पार्किंग और फुटपाथ एरिया को कवर किए है। क्या ये पंचकूला नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते को नहीं दिख रहा। इतना ही नहीं पंचकूला के सेक्टर-19 में कई जगह लोगों ने मेन रोड को दस फुट कवर किया है। जिसके चलते आए दिन सड़कों पर जाम लगते हैं। कई बार जाम में स्कूली बसें भी फंस चुकी हैं। रात में कई बार फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
सड़क पर वीटा बूथ खोलने की परमिशन कैसे मिली
पंचकूला के सेक्टर 19 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सड़क और पार्किंग एरिया में वीटा बूथ खोलने की परमिशन कैसे दे दी। हरियाणा विकास प्राधिकरण से सेक्टर ट्रांसफर होने के बाद नगर निगम ने ये अतिक्रमण हटवाया क्यों नहीं।
विज्ञापन

पीएमओ के आदेश के बाद भी नहीं की कार्रवाई
मंत्री के आदेश के बाद भी वीटा बूथ में बिक रहे हैं अन्य खाद्य पदार्थ
पिछले साल पंचकूला बस स्टैंड की चेंकिंग के दौरान विधायक और मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने वीटा बूथ की भी चेकिंग की थी। इस दौरान गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वीटा बूथों में वीटा के प्रोडक्ट के अलावा दूसरा खाद्य पदार्थ नहीं बिकेगा। लेकिन पंचकूला के सेक्टर पांच और सेक्टर 19 वीटा बूथों में वीटा के प्रोडक्ट से ज्यादा दूसरे खाद्य पदार्थ बिक रहे हैं। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ कार्यालय के आदेश को दरकिनार किया
पंचकूला नगर निगम ने पीएमओ कार्यालय के आदेश को भी दरकिनार कर दिया है। पंचकूला के सेक्टर 19 निवासी जसविंदर सिंह सीएम विंडो से पीएमओ तक को मकान नंबर 777 के सामने रोड पर अवैध कब्जे हटाने के लिए लिखित शिकायत कर चुके हैं। पीएमओ कसे अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश भी दिया गया था। बावजूद इसके पंचकूला नगर निगम ने कब्जा नहीं हटवाया। मेन रोड का करीब पांच फुट एरिया अवैध रूप से कवर किया हुआ है। नतीजतन लोगों को दिक्कतें पेश आती हैं। एक दो बार तो एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी फंस चुकी है।

कोट
पंचकूला के सेक्टर 19 में वीटा बूथ के लिए कितनी जगह निर्धारित है और बूथ संचालक ने कितना कवर किया है। इसकी जांच की जाएगी। मकान नंबर 777 के सामने किए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। ताकि वाहन चालकों को दिक्कतें न हो।
वेद प्रकाश, चीफ सैनिटरी अफसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed