{"_id":"5e9df2a68ebc3ed57544b7ff","slug":"15-border-area-seals-adjoining-mohali-panchkula-chandigarh-news-pkl3729425167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारीः मोहाली-पंचकूला से लगते चंडीगढ़ के 15 बॉर्डर एरिया सील, जानिए कौन-कौन से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारीः मोहाली-पंचकूला से लगते चंडीगढ़ के 15 बॉर्डर एरिया सील, जानिए कौन-कौन से
Tue, 21 Apr 2020 03:28 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
सील किए गए बॉर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। डॉक्टरों के बाद वायरस रोकने में पुलिस अहम रोल निभा रही है। चंडीगढ़ में पंचकूला और मोहाली से कोई संक्रमण न पहुंचे, इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। अब मोहाली और पंचकूला से लगते शहर के बॉर्डर एरिया के 15 प्वाइंट को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इन बॉर्डर एरिया से किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं है।
बता दें कि चंडीगढ़ के अलग-अलग बॉर्डर एरिया पर अब तक 38 नाकों पर पुलिस तैनात थी, लेकिन लगातार ट्राइसिटी में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने को लेकर पुलिस कुछ ज्यादा ही अलर्ट हो गई है। इसके चलते इन सभी बॉर्डर एरिया को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इसके साथ ही मोहाली एसएसपी और पंचकूला डीसीपी से संपर्क कर बॉर्डर सील होने की जानकारी दे दी गई है ताकि जाम की स्थिति समेत अन्य किसी भी को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
बॉर्डर के इन प्वाइंट को किया गया सील
कैंबवाला टी प्वाइंट, सारंगपुर बैरियर, जयंती माजरा, सारंगपुर आईआरबी कांप्लेक्स, मनीमाजरा मनसादेवी रोड, पंचकूला सेक्टर 7 बैक साइड एनएसी शोरूम, सेक्टर 17 पंचकूला मौलीजागरां, सेक्टर17/18 पंचकूला मौलीजागरां रोड, सेक्टर 52 सी/डी डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 52/53 डिवाइडिंग रोड, बड़हेडी बैरियर, सेक्टर 55/56 डिवाइडिंग रोड, मलोया से तोगा सड़क, सेक्टर 48 सी/डी डिवाइडिंग रोड और सेक्टर 49 सी/डी डिवाइडिंग रोड को सील कर दिया गया है।