फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   148 deaths and 3724 new corona cases reports in Punjab

पंजाब: कोरोना से 148 की मौत, 3724 नए पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस ने ली चार की जान

Fri, 28 May 2021 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 May 2021 10:39 PM IST
सार

पंजाब में ब्लैक फंगस के 233 कुल मरीज हैं। इनमें से 31 मरीज दूसरे राज्यों के हैं। सबसे अधिक 33 ब्लैक फंगस पीड़ित लुधियाना में मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
148 deaths and 3724 new corona cases reports in Punjab
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में शुक्रवार को ब्लैक फंगस से चार और मरीजों की मौत हो गई। अब तक सूबे में 33 लोगों की इस गंभीर बीमारी से मौत हो चुकी है। 22 जिलों में 233 मामले मिल चुके हैं। इनमें 31 मामले दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं। लुधियाना में अब तक सबसे अधिक 33 मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन


अमृतसर 13, बठिंडा 25, फाजिल्का 1, जालंधर 20, कपूरथला 13, पटियाला 16 और श्री मुक्तसर साहिब में 10 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। राज्य के अन्य जिलों में हालात थोड़े सामान्य हैं, यहां पर मरीजों की संख्या अभी दहाई का अंक पार नहीं कर पाई है। अभी ब्लैक फंगस से पीड़ित 191 मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों और 42 का सरकारी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कोरोना से 148 की मौत, 3724 नए केस
पंजाब में शुक्रवार को 3724 नए कोरोना संक्रमित मिले और 148 मरीजों की मौत हो गई। अमृतसर 19, बरनाला 2, बठिंडा 7, फरीदकोट 6, फतेहगढ़ साहिब 4, फाजिल्का 5, फिरोजपुर 5, गुरदासपुर 5, होशियारपुर 3, जालंधर 10, कपूरथला 4, लुधियाना 20, मानसा 6, मोगा 3, मोहाली 6, मुक्तसर 7, पठानकोट 4, पटियाला 9, रोपड़ 4, संगरूर 13, एसबीएस नगर में 2 और तरनतारन में 4 मरीजों की मौत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि आठ दिन तक 1.95 करोड़ की आबादी वाले 51.6 लाख घरों का सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान 1,37,281 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 4654 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

अब 10 दिन के बाद मिल जाएगी छुट्टी
पंजाब सरकार ने शुक्रवार को हल्के व बिना लक्षण वाले संक्रमितों के लिए घरेलू एकांतवास के नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब 10 दिन की समयावधि के बाद मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार घरेलू एकांतवास के तहत रोगी को लक्षणों की शुरुआत से कम से कम 10 दिन बीत जाने के बाद या सैंपलिंग की तारीख से छुट्टी दे दी जाएगी। साथ ही तीन दिन तक कोई बुखार नहीं होने पर और घरेलू एकांतवास की अवधि समाप्त होने के बाद परीक्षण की भी कोई आवश्यकता नहीं होगी।


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग रोगियों और सह-रोगियों को उचित उपचार या उपचार कर रहे चिकित्सा अधिकारी द्वारा मूल्यांकन के बाद घरेलू एकांतवास की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed