{"_id":"51c54b967a28f42adf4d29592ead57c0","slug":"140-people-died-in-road-accident-every-year-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 140 लोग हर साल होते हैं हादसे के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 140 लोग हर साल होते हैं हादसे के शिकार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Nov 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैंने सड़क हादसे में अपने छोटे भाई को खो दिया। लेकिन, मैं नहीं चाहता कि ऐसा दिन किसी और भाई या परिवार को देखना पड़ें।
ऐसे में परिवार और दोस्तों ने उनकी मौत के साल बाद आयोजित कार्यक्रम को जागरूकता के तौर पर मनाने का फैसला लिया है।
यह विचार मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में बीजेपी नेता विनीत जोशी ने अपने भाई स्वर्गीय नवनीत जोशी की याद में आयोजित कार्यक्रम में कहे।
नवनीत जोशी की 2012 में जसपाल भट्टी के साथ सफर करते हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आईसीएसएसआर भवन में पहले नवनीत जोशी मेमोरियल सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गृह सचिव अनिल कुमार, बीजेपी नेता हरमोहन धवन, संजय टंडन, जोशी फाउंडेशन के चेयरमैन जयराम जोशी और पार्षद सौरभ जोशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विनीत जोशी ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि अगर उनके भाई ने भी विदेशों की तरह पिछली सीट की बेल्ट बांधी होती तो वह हमारे बीच होते।
विनीत ने कहा कि नवनीत की याद में हर साल यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए 12 अक्तूबर से 12 नवंबर तक शहर के लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही एक लेक्चर भी होगा। गृह सचिव ने कहा कि चंडीगढ़ शहर में साल भर में 140 के करीब मौत एक्सीडेंट से होती हैं।
पीयू कंप्यूटर साइंस विभाग के डायरेक्टर डा. टंकेश्वर ने कहा जागरूकता के बावजूद भी हादसे नहीं रुक रहे हैं। डा. एचके बाली ने कहा कि दुर्घटनाओं में देश ने कई अच्छे नेता और खिलाड़ियों को खोया है।
कार्यक्रम में पूटा प्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे अधिक एक्सीडेंट के मामले युवाओं के बीच होती हैं।
उन्होंने कहा नये सत्र से पीयू कैंपस में वर्कशॉप आयोजित की जानी चाहिए। कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व डीजीपी पीसी डोगरा, पीयू डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल, टोस्ट मॉस्टर क्लब के सदस्य डॉ. गुरमिंद्र सिंह, नगर निगम कमिश्नर विवेक प्रताप सिंह, पार्षद हरजिंद्र कौर, पार्षद अरुण सूद, देवेश मौदगिल, पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन प्रधान दीपक कौशिक, आईसीएसएसआर डिप्टी डायरेक्टर पीके सैनी, देसराज गुप्ता और सतिंदर सिंह मौजूद थे।