{"_id":"5e0ae9ae8ebc3e87fc6b8f81","slug":"13-public-relations-officers-transferred-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 13 जनसंपर्क अधिकारियों के तबादले, पढ़ें- कौन-कहां गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 13 जनसंपर्क अधिकारियों के तबादले, पढ़ें- कौन-कहां गया
Tue, 31 Dec 2019 11:55 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें उपनिदेशक रणबीर सिंह सांगवान को पदोन्नति के बाद फरीदाबाद से गुरुग्राम तबादला कर संयुक्त निदेशक एनसीआर, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। उपनिदेशक एसआर गोदारा, जिनके पास भिवानी व चरखी दादरी जिला के डीआईपीआरओ का चार्ज था, को हिसार मंडल का चार्ज दिया गया है और वे साथ-साथ चरखी दादरी के डीआईपीआरओ का कार्यभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन
गुरुग्राम के डीआईपीआरओ सुरेंद्र बजाड़ को फरीदाबाद, यमुनानगर के डीआईपीआरओ सुनील कुमार को करनाल, करनाल के कार्यवाहक डीआईपीआरओ हरदीप सिंह को यमुनानगर, हिसार की डीआईपीआरओ उषा रानी को नारनौल, कैथल के डीआईपीआरओ सुरेंद्र सैनी को हिसार, रोहतक की डीआईपीआरओ पारूलता को भिवानी, नारनौल के डीआईपीआरओ संजीव कुमार को रोहतक, झज्जर के कार्यवाहक डीआईपीआरओ जयपाल सिंह को दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
फतेहाबाद से तबादला कर एआईपीआरओ कृष्ण कुमार को कैथल का कार्यवाहक डीआईपीआरओ और बहादुरगढ़ के एआईपीआरओ दिनेश कुमार को झज्जर जिला का कार्यवाहक डीआईपीआरओ नियुक्त किया गया है। रोहतक डीआईपीआरओ कार्यालय में कार्यरत आईसीए बलवान सिंह को पदोन्नत कर झज्जर डीआईपीआरओ कार्यालय में अधीक्षक के पद पर तबादला किया गया है।
विज्ञापन