{"_id":"0012f5c1571c3d86fe16f10ea0d3e4a1","slug":"12-new-modern-bus-station-will-be-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बनेंगे 12 नए आधुनिक बस अड्डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बनेंगे 12 नए आधुनिक बस अड्डे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Jul 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में 12 नए आधुनिक बस अड्डों के निर्माण के साथ गुड़गांव में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के नजदीक दूसरा अंतर्राज्यीय बस अड्डा बनाया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने यहां राज्य परिवहन बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन
बैठक में परिवहन विभाग, वित्त विभाग, लोक निर्माण विभाग, मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा भी की गई। बैठक में इस बात की जानकारी दी गई कि इसके अलावा राज्य के 54 स्थलों पर बस-क्यू शेल्टर बनाने के लिए योजना है।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है। इसके अलावा बस अड्डों और कर्मशालाओं के निर्माण के लिए ड्राइंग का काम वास्तुकला विभाग से तथा भवन के नक्शे लोकनिर्माण विभाग से तैयार करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने नए डिपो व सब-डिपो की स्थापना के लिए एक ड्राफ्ट पॉलिसी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिन स्थलों पर अड्डों का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है।
उनमें पंचकूला में रायपुररानी व बरवाला, कैथल में पाई व कौल, महेंद्रगढ़ में सतनाली, रोहतक में सांपला, गुड़गांव में सोहना, भिवानी में तोशाम, एनआईटी फरीदाबाद व हिसार में बरवाला तथा पलवल और झज्जर में बस अड्डों के साथ कर्मशालाओं का निर्माण करवाना शामिल हैं।