फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1161 new cases of corona in Haryana 12 more patients died

हरियाणा में कोरोना के 1161 नए केस, 12 और मरीजों की मौत

Sun, 23 Aug 2020 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
1161 new cases of corona in Haryana 12 more patients died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरियाणा में कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। कुछ दिनों में रिकवरी से ज्यादा मरीज संक्रमण के सामने आ रहे हैं। चौबीस घंटों में 1161 कोरोना के नए केस सामने आए और 600 मरीज ठीक हुए। 12 और मरीजों को कोरोना ने अपना शिकार बना लिया है। सोनीपत, पानीपत, पंचकूला, झज्जर, रोहतक, सिरसा व जींद में एक-एक, यमुनानगर में तीन और कुरुक्षेत्र में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 53290 हो गई है। जबकि मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 597 तक पहुंच गया है। 217 मरीजों की हालत अभी भी बहुत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। संक्रमण से रिकवरी की दर घटकर 82.59 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 5.68 प्रतिशत है। 6281 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है। 69562 मरीजों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। प्रदेश में अभी 8680 मरीज सक्र्तिय हैं। 
विज्ञापन


जबकि 44013 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। फरीदाबाद में 97, गुरुग्राम में 102,   सोनीपत में 48, रेवाड़ी में 62, अंबाला में 90, रोहतक में 39, पानीपत में 78, करनाल में 91, हिसार में 43, पलवल में 18, पंचकूला में 66,  महेंद्रगढ़ में 22, झज्जर में 13, भिवानी में 31, कुरुक्षेत्र में 51, नूंह में 4, सिरसा में 33, यमुनानगर में 157, फतेहाबाद में 32, कैथल में 65 व  जींद में 19  नए मरीज सामने आए हैं। अब तक फरीदाबाद में 11627, गुरूग्राम में 10872, सोनीपत में 3716, रेवाड़ी में 2915, अंबाला में 3051, रोहतक में 2476, पानीपत में 2696, करनाल में 2037, हिसार में 1551, पलवल में 1382, पंचकूला में 1536, महेंद्रगढ़ में 1364, झज्जर में 1052, भिवानी में 1109, कुरुक्षेत्र में 1218, नूहं में 664, सिरसा में 911, यमुनानगर में 1059, फतेहाबाद में 657, कैथल में 647, जींद में 448 व चरखीदादरी में 266 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक होने वालों में  मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 10777, गुरुग्राम में 9923, सोनीपत में 3335, रेवाड़ी में 2424, अंबाला में 2600, रोहतक में 1879, पानीपत में 1764, करनाल में 1342, हिसार में 1216, पलवल में 1265, पंचकूला में 987, महेंद्रगढ़ में 937, झज्जर में 952, भिवानी में 931, कुरुक्षेत्र में 736, नूंह में 605, सिरसा में 471, यमुनानगर में 480, फतेहाबाद में 492, कैथल में 395, जींद में 337 व चरखीदादरी में 165 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed