फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 years of Jallianwala Bagh massacre, Harsimrat Badal, Captain Amrinder Singh Grand Father Photo

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने जारी किया एक फोटो, लिखा- कैप्टन के दादा ने डायर को दी थी बधाई

Sun, 14 Apr 2019 02:29 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 14 Apr 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
100 years of Jallianwala Bagh massacre, Harsimrat Badal, Captain Amrinder Singh Grand Father Photo
कैप्टन अमरिंदर सिंह के दादा का फोटो
जनरल डायर को डिनर कराने के जवाब पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने एक फोटो जारी किया। साथ ही एक बात लिखकर सभी को हैरान भी कर दिया। हरसिमरत कौर बादल ने जनरल डायर के साथ कैप्टन के दादा राजा भूपेंद्र सिंह के फोटो ट्विटर पर रिलीज किए।
विज्ञापन


अपने बयान में हरसिमरत ने कहा कि ट्विटर पर अब कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने पूर्वजों द्वारा सिखों के खिलाफ किए गए पापों का जवाब देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन के पूर्वज पहले अहमद शाह अब्दाली के साथ मिल गए। उसके बाद अंग्रेजों के साथ मिलकर महाराजा रंजीत सिंह के खिलाफ हो गए थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं 100 साल पहले जब जलियांवाला बाग में सैकड़ों निर्दोष लोगों का खून पाया गया, तब कैप्टन के पुरखों ने सरकारी टेलीग्राम के जरिए अमृतसर में जनरल डायर को बधाई भेजी थी। अब कैप्टन के लिए भागने की कोई जगह नहीं बची है। उन्हें सिख कौम को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने पूर्वजों के पापों के लिए माफी क्यों नहीं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरसिमरत ने टेलीग्राम का सबूत भी दिया

हरसिमरत ने कहा कि मैं रिकॉर्ड किए गए शब्दों का इस्तेमाल कर रही हूं। मैं अपने ट्वीट में आप के दादाजी महाराजा भूपेंद्र सिंह जी द्वारा लिखे टेलीग्राम का सबूत दे चुकी हूं, जिसमें वह कह रहे हैं कि आपके (जनरल डायर) द्वारा की गई कार्रवाई (गोलीबारी) सही है और गवर्नर जनरल भी इससे सहमत हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के रिश्तेदार नटवर सिंह द्वारा लिखी एक किताब में इस बात का रिकॉर्ड किया सबूत है कि महाराजा भूपिंदर सिंह ने जनरल डायर द्वारा की गई अमानवीय कार्रवाई की हिमायत की थी। जनरल डायर ने भी अपनी आत्मकथा में इस बात की पुष्टि की है।

हरसिमरत ने कहा कि अपने पूर्वजों द्वारा किए पापों के सबूतों का जवाब देने के बजाय कैप्टन अमरिंदर किसी झूठी गढ़ी गई डिनर की कहानी से पूरे मामले को रफा -दफा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed