{"_id":"5cb2b66abdec2213fa1fc37f","slug":"100-years-of-jallianwala-bagh-massacre-british-high-commissioner-sir-dominic-asquith-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश उच्चायुक्त का बयान, बोले- जलियांवाला बाग नरसंहार इतिहास में शर्मनाक कृत्य, दुखी हूं बहुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश उच्चायुक्त का बयान, बोले- जलियांवाला बाग नरसंहार इतिहास में शर्मनाक कृत्य, दुखी हूं बहुत
Sun, 14 Apr 2019 09:59 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 14 Apr 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के उच्चायुक्त डोमिनिक एस्क्विथ
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त डोमिनिक एस्क्विथ ने जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी पर कहा कि 100 साल पहले हुई घटना ब्रिटिश-भारतीय इतिहास में एक शर्मनाक कृत्य है। शनिवार सुबह अमृतसर के जलियांवाला बाग पहुंचकर डोमिनिक ने ब्रिटिश काल में हुए इस नरसंहार में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
डोमिनिक ने कहा कि ब्रिटेन एक शताब्दी पूर्व हुई इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त करता है। यह एक शर्मनाक कृत्य है। जो भी हुआ और उसकी वजह से जो पीड़ा पहुंची, उसके लिए हम दुख व्यक्त करते हैं। मैं आज खुश हूं कि ब्रिटेन और भारत 21वीं सदी की भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Trending Videos
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा था शर्मनाक धब्बा
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने जलियांवाला बाग कांड को ब्रिटिश-भारतीय इतिहास पर एक शर्मनाक धब्बा करार दिया था। हालांकि, टेरीजा ने औपचारिक माफी नहीं मांगी थी। यह पूछे जाने पर कि ब्रिटिश सरकार ने माफी क्यों नहीं मांगी? इस सवाल के जवाब में डोमिनिक ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।
मैं आपसे केवल यह कहूंगा कि मैं यहां जो करने आया, उसका सम्मान करें। यह 100 साल पहले मारे गए लोगों को याद करने, हमारी सरकार और ब्रिटिश लोगों की ओर से दुख व्यक्त करने के लिए है। आज दोनों देशों के बीच फलते-फूलते संबंध हैं। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने अपनी भारत यात्रा के दौरान खेद व्यक्त किया था और जलियांवाला बाग त्रासदी को अत्यंत शर्मनाक घटना करार दिया था।