फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 years of Jallianwala Bagh massacre, British High Commissioner Sir Dominic Asquith Statement

ब्रिटिश उच्चायुक्त का बयान, बोले- जलियांवाला बाग नरसंहार इतिहास में शर्मनाक कृत्य, दुखी हूं बहुत

Sun, 14 Apr 2019 09:59 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 14 Apr 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
100 years of Jallianwala Bagh massacre, British High Commissioner Sir Dominic Asquith Statement
ब्रिटेन के उच्चायुक्त डोमिनिक एस्क्विथ
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त डोमिनिक एस्क्विथ ने जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी पर कहा कि 100 साल पहले हुई घटना ब्रिटिश-भारतीय इतिहास में एक शर्मनाक कृत्य है। शनिवार सुबह अमृतसर के जलियांवाला बाग पहुंचकर डोमिनिक ने ब्रिटिश काल में हुए इस नरसंहार में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


डोमिनिक ने कहा कि ब्रिटेन एक शताब्दी पूर्व हुई इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त करता है। यह एक शर्मनाक कृत्य है। जो भी हुआ और उसकी वजह से जो पीड़ा पहुंची, उसके लिए हम दुख व्यक्त करते हैं। मैं आज खुश हूं कि ब्रिटेन और भारत 21वीं सदी की भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा था शर्मनाक धब्बा

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने जलियांवाला बाग कांड को ब्रिटिश-भारतीय इतिहास पर एक शर्मनाक धब्बा करार दिया था। हालांकि, टेरीजा ने औपचारिक माफी नहीं मांगी थी। यह पूछे जाने पर कि ब्रिटिश सरकार ने माफी क्यों नहीं मांगी? इस सवाल के जवाब में डोमिनिक ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।

मैं आपसे केवल यह कहूंगा कि मैं यहां जो करने आया, उसका सम्मान करें। यह 100 साल पहले मारे गए लोगों को याद करने, हमारी सरकार और ब्रिटिश लोगों की ओर से दुख व्यक्त करने के लिए है। आज दोनों देशों के बीच फलते-फूलते संबंध हैं। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने अपनी भारत यात्रा के दौरान खेद व्यक्त किया था और जलियांवाला बाग त्रासदी को अत्यंत शर्मनाक घटना करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed