फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 Thousant Vote Applications in 2 Days

वोट बनवाने के लिए 2 दिन में 10 हजार आवेदन

Mon, 10 Mar 2014 10:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Mar 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
10 Thousant Vote Applications in 2 Days
लोकसभा चुनाव से पहले वोट बनवाने के लिए लगे विशेष शिविरों में दो दिन में दस हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर 8 और 9 मार्च को शहर के सभी 500 मतदान केंद्रों पर ये शिविर लगाए गए थे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को छुट्टी का दिन होने से बड़ी संख्या में लोग वोट बनवाने पहुंचे। एक दिन में 8500 से अधिक लोगों ने फार्म भरा। शनिवार को 1500 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


सभी मतदान केंद्र पर चुनाव निर्वाचन अधिकारियों के आदेशों के बाद मतदाता सूची चिपका दी गई थी। जिन लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं थे उन्हें नए आवेदन फार्म भरने के लिए मतदान केंद्र पर ही उपलब्ध करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की माने तो दो दिन में वोट बनवाने के लिए उम्मीद से काफी अधिक लोग स्पेशल कैंप में पहुंचे। उधर स्पेशल कैंप की निगरानी के लिए चुनाव निर्वाचन कार्यालय की ओर से विशेष तौर पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

लोगों से वोट बनवाने में आ रही किसी भी तरह की दिक्कत के बारे में भी मतदान केंद्रों पर फीडबैक लिया गया। डीसी ऑफिस में नए वोट बनवाने के लिए बनाए गए स्पेशल कंट्रोलर रूम में भी दो दिन में सैंकड़ों फोन कॉल्स आई।


प्रशासन ने कोशिश की है कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी चंडीगढ़ वासियों के वोटर कार्ड समय पर बनकर तैयार हो जाएं। निशक्त लोगों के वोट बनवाने के लिए उनके घरों पर अधिकारी पहुंचे।
-मोहम्मद शाइन, डीसी, चुनाव अधिकारी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed