फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 flights increased in Chandigarh after the second wave of Corona virus

चंडीगढ़: कोरोना की दूसरी लहर के बाद 10 फ्लाइटें बढ़ीं, एकल उड़ानों के किराये में वृद्धि

Sun, 20 Jun 2021 12:42 PM IST
ajay kumar दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Jun 2021 12:42 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर के बाद लखनऊ, पटना, इंदौर और जयपुर के लिए फ्लाइट की मांग की जा रही है। क्योंकि पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इन तीनों शहरों के लिए फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा था लेकिन कोविड की वजह से इन्हें बंद कर दिया गया है। अब लॉकडाउन खुलने के बाद इन शहरों की फ्लाइटों की मांग बढ़ गई है। पंचकूला निवासी मनीष ने बताया कि इन शहरों के लिए फ्लाइटों का संचालन होना चाहिए। वहीं, जम्मू के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी थी लेकिन कोविड की वजह से फ्लाइट ऑपरेट नहीं हो पाई।

विज्ञापन
10 flights increased in Chandigarh after the second wave of Corona virus
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के बाद घरेलू विमानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 10 घरेलू विमान उड़ रहे थे, अब उनकी संख्या करीब 20 पहुंच गई है लेकिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जिन शहरों के लिए सिंगल फ्लाइटें ऑपरेट हो रही हैं, उनके किराए में दो से तीन हजार रुपये का उछाल आ गया है। 

विज्ञापन


इनमें बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता शामिल हैं। इन शहरों के लिए पहले जहां दो फ्लाइटें ऑपरेट हो रही थीं, कोविड के चलते अब इनकी संख्या घटकर महज एक हो गई हैं। वहीं, तीन विमान कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है। ट्राइसिटी के लोगों की मांग है कि इन शहरों के लिए दो फ्लाइटें ऑपरेट होनी चाहिए। 
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोग लेह, देहरादून और जोधपुर के लिए भी फ्लाइट्स की मांग कर रहे हैं, क्योंकि कुछ विमान कंपनियां कोविड से पहले इन शहरों के लिए एक जून से फ्लाइटों का संचालन शुरू करने वाली थीं, इसका बाकायदा बुकिंग साइट्स पर शेड्यूल भी आ गया था, लेकिन कोविड ने इन फ्लाइटों पर ग्रहण लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फ्लाइटों के किराये बढ़े

  • चंडीगढ़ से बंगलूरू 9154 रुपये 
  • (कोविड से पहले चार फ्लाइटें थीं)
  • चंडीगढ़ से हैदराबाद 8471 रुपये (कोविड से पहले तीन फ्लाइटें थी)
  • चंडीगढ़ से कोलकाता 8891 रुपये (कोविड से पहले दो फ्लाइटें थीं)

  • चंडीगढ़ से पुणे 8629 रुपये 
  • (कोविड से पहले दो फ्लाइटें थीं)

कोरोना की दूसरी लहर के बाद 15 जून से इन शहरों के लिए घरेलू विमानों का संचालन

  • चंडीगढ़ से मुंबई के लिए सुबह 7 बजे इंडिगो की फ्लाइट
  • चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए दोपहर 3:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट
  • चंडीगढ़ से बेंगलुरु के लिए दोपहर 2.25 बजे इंडिगो की फ्लाइट
  • चंडीगढ़ से अहमदाबाद के लिए दिन में 1 बजे इंडिगो की फ्लाइट
  • चंडीगढ़ से कोलकाता के लिए शाम 7 बजे फ्लाइट उड़ान भरती है
  • चंडीगढ़ से हैदराबाद इंडिगो की फ्लाइट शाम 7.25 पर फ्लाइट उड़ती है
  • चंडीगढ़ से पुणे के लिए सुबह आठ बजे सप्ताह में तीन दिन इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed