{"_id":"6746f4649fe90cfcf8059264","slug":"shani-sade-sati-2025-saturn-transit-2025-these-zodiac-sign-impact-on-sade-sati-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल 2025 में इन तीन राशि वालों को कष्टों का करना पड़ेगा सामना, पूरे साल साढ़ेसाती का रहेगा प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साल 2025 में इन तीन राशि वालों को कष्टों का करना पड़ेगा सामना, पूरे साल साढ़ेसाती का रहेगा प्रभाव
Thu, 28 Nov 2024 05:42 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:42 AM IST
सार
Shani Sade Sati 2025: शनि अगले साल 2025 में कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे कुंभ, मीन और मेष राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
शनि की साढ़ेसाती साल 2025 में किन-किन राशियों पर रहेगी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Shani Sade Sati 2025: शनि की चाल बदलने से सभी लोग के मन में भय पैदा हो जाता है। शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। ऐसे में जो लोग अच्छे कर्म करते हैं शनिदेव उन पर प्रसन्न होते हैं और जो लोग बुरे कर्म करते हैं शनिदेव उन पर क्रोधित हो जाते हैं। शनिदेव जब-जब एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो तब किसी न किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनिदेव इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। अगले साल 29 मार्च 2025 को शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ की यात्रा को समाप्त करते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने पर कुछ राशि पर शनि की साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी तो वहीं कुछ को इससे छुटकारा मिलेगा। आइए जानते हैं शनि के साल 2025 में गोचर करने पर किन-किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी और किसको इससे छुटकारा मिलेगा।
शनि साढ़ेसाती 2025
शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। ये करीब ढाई वर्षो बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनिदेव 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती का अलग चरण शुरू होगा। इस तरह से साल 2025 में कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। वहीं शनि के मीन राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। आइए जानते हैं शनि के राशि परिवर्तन के कारण राशियों पर साढ़ेसाती का कैसा प्रभाव रहेगा।
कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती
साल 2025 में शनि के राशि परिवर्तन के कारण कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण रहेगा। शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं, जिसमें पहले दो चरण ज्यादा कष्टकारी होता है जबकि तीसरा चरण कम कष्टकारी होता है। शनि के तीसरे चरण की साढ़ेसाती पर कुछ शुभ प्रभाव भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती
शनि के राशि परिवर्तन के चलते मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साढ़ेसाती का दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टकारी होता है। इस चरण में व्यक्ति को तमाम तरह के आर्थिक, मानसिक, और शारीरिक कष्टों को सामना करना पड़ता है।
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती
शनि के साल 2029 में राशि परिवर्तन करने पर मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इस चरण में व्यक्ति के कार्यो में असफलताएं और परेशानियां मिलती है।