{"_id":"67514bfb5d9253415b07bccc","slug":"grah-gochar-2025-remedies-totke-shani-guru-rahu-and-ketu-transit-upay-to-get-money-prosperity-and-success-2025-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jyotish Upay 2025: नया साल शुरु होने से पहले करें ये उपाय, तरक्की और लाभ से भरा रहेगा नया साल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Jyotish Upay 2025: नया साल शुरु होने से पहले करें ये उपाय, तरक्की और लाभ से भरा रहेगा नया साल
Thu, 05 Dec 2024 12:22 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:22 PM IST
सार
Shani Rahu Ketu Shanti Upay: 2025 में, सभी प्रमुख ग्रह राहु, शनि, मंगल, बृहस्पति और केतु गोचर करेंगे। ऐसे में आपको अभी से कुछ उपाय करना शुरू कर देना चाहिए ताकि नए साल में आपको कोई परेशानी न हो। आइए जानते हैं 2025 में कब कौन सा ग्रह गोचर करेगा
विज्ञापन
grah gochar upay
- फोटो : freepik
विस्तार
Grah Shanti Upay: ग्रह गोचर के लिहाज से साल 2025 बेहद अहम रहेगा। 2025 में कई प्रमुख ग्रह एक साथ गोचर करेंगे। इसका असर सभी राशियों, देश-दुनिया पर दिखेगा। 2025 में, सभी प्रमुख ग्रह राहु, शनि, मंगल, बृहस्पति और केतु गोचर करेंगे। ऐसे में आपको अभी से कुछ उपाय करना शुरू कर देना चाहिए ताकि नए साल में आपको कोई परेशानी न हो। आइए जानते हैं 2025 में कब कौन सा ग्रह गोचर करेगा और कौन से कार्य आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
वार्षिक राशिफल 2025
grah gochar upay
- फोटो : freepik
नए साल पर कौन सा ग्रह कब गोचर करेगा?
- 2025 की शुरुआत में, शनि अपनी राशि कुंभ को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
- इसके बाद मई में राहु मीन राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 18 मई 2025 को राहु मीन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।
- इसके परिणामस्वरूप 2025 में बृहस्पति वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर 14 मई, 2025 को होगा।
- 2025 में ये चार प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में नए साल की शुरुआत से पहले कुछ विशेष उपाय कर लेना चाहिए। जिसके प्नभाव से आपका नया साल मंगलमय होगा जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और प्रगति लेकर आएगा। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
grah gochar upay
- फोटो : freepik
ग्रह गोचर से जुड़े उपाय
- राहु को ज्योतिष शास्त्र में पाप ग्रह माना गया है। ऐसे में राहु को प्रसन्न करने के लिए उपाय करने बेहद जरूरी है। राहु 18 मई को मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में जाएंगे। ऐसे में राहु को प्रसन्न करने के लिए आपको छोटे छोटे कुछ उपाय करने चाहिए।
- ओम रां राहवे नमः मंत्र का जप की रोजाना एक माला करना शुरू कर दें।
- इसके अलावा आप पक्षियों को प्रतिदिन बाजरा खिलाएं। साथ ही काले कुत्ते को शनिवार के दिन कुछ न कुछ जरूर खिलाएं।
- केतु दोष से मुक्ति पाने के लिए दान पुण्य के कार्य करने चाहिए। केतु के शुभ प्रभाव पाने के लिए कंबल, उड़द, गर्म कपड़े, छाता, लोहा, आदि देना का दान करें।
- गुरु भी साल 2025 में मिथुन राशि में पहुंच जाएंगे। 14 मई 2025 को गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
- इसलिए गुरु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन से 'ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः' मंत्र का जाप 3, 5 या 16 माला जाप करना शुरू कर दें।
- इसके अलावा गुरुवार के दिन स्नान करते समय पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। ऐसे करने से गुरु आपसे प्रसन्न होंगे और घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।