बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह का राशिफल

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

यह हफ्ता तुला राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। संपत्ति में वृद्घि होगी। अचानक कहीं से धन का लाभ हो सकता है। सिंह राशि वालों स्थिति सुधरेगी कार्य क्षेत्र में महत्व बढ़ेगा, प्रोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं:

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)इस हफ्ते आप विकास की ओर अग्रसर रहेंगे। नजरिए में बदलाव आएगा। नए लोगों से जान-पहचान होगी, सामाजिक संपर्क में वृद्घि होगी। मनोरंजन में रूचि रहेगी। सेवा सत्कार एवं व्यवहारिकता के लिए लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

वृष (22 अप्रैल -20 मई) इस हफ्ते आर्थिक मुद्दे प्रभावी रहेंगे। संपत्ति में वृद्घि होगी। अचानक कहीं से धन का लाभ हो सकता है। लेकिन सोच समझकर काम नहीं करेंगे तो आया धन जल्दी हाथ से निकल जाएगा।

मिथुन (21 मई -20 जून)बीते दिनों में आपने जो परिश्रम किया है उसका फल पाने का समय आ गया है। जिन्दगी के खूबसूरत लम्हों का आनंद लीजिए। सिर्फ बचत की मत सोचिए, थोड़ा खर्च भी कर लीजिए। सप्ताह कुल मिलाकर सुखद और आनंदमय रहेगा।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)कुछ नया करने की प्रेरण मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति के लिए काम काज के तरीकों में बदलाव लाएंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव बना रह सकता है। सोच-समझकर किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पदोन्नति का मौका मिल सकता है। नई जिम्मेदरियों मिल सकती हैं। पुराने दोस्तों एवं संबंधियों से मुलाकात होगी। रिश्ते बनाने का महत्व समझेंगे।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)आत्मविश्वास और साहस में वृद्घि होगी। किसी व्यक्ति अथवा विषय के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा। जीवन की चुनौतियों को सकारात्मक रूप में लेंगे और उससे निकलने का प्रयास करेंगे।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)इस हफ्ते आर्थिक मुद्दे प्रभावी रहेंगे। संपत्ति में वृद्घि होगी। अचानक कहीं से धन का लाभ हो सकता है। लेकिन सोच समझकर काम नहीं करेंगे तो आया धन जल्दी हाथ से निकल जाएगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)अपनी योग्यताओं को पहचनें और विकास पर ध्यान दें। भाग्य का सहयोग मिलेगा। अपनी इच्छाओं-आकांक्षाओं पर विचार करेंगे। संबंधों को सुधारने पर ध्यान दें। दबाव में रहकर काम करने की बजाय अपनी प्राथमिकता तय करें।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)यह हफ्ता कई मायनों में सुखद और अनुकूल रहेगा। उर्जावान और सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धन का लाभ होगा और प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे। व्यवहार में उदारता लाएं।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)पारिवारिक दृष्टि से सप्ताह सुखद रहेगा। सगे-संबंधियों एवं मित्रों से प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। कोई सहयोगी मिल सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)इस हफ्ते अधिक सक्रिय रहेंगे, यह आपके लिए जरूरी भी है। कार्य के मुद्दों को हल्के में नहीं लें, अपनी जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने की कोशिश करें। बड़े निवेश और बड़ी खरीदारी करनी पड़ सकती है।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)भौतिक साधनों एवं कपड़ों की खरीदारी हो सकती है। किसी बदलाव की प्रतीक्षा में हैं तो उसी शुरूआत हो चुकी है। आप भले ही इसे महसूस न करें लेकिन, लोग आपको इसका एहसास कराएंगे। शेयर बाजार एवं जोखिम भरे क्षेत्रों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

Recommended

साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान

28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
28 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed