फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इन राशि वालों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Thu, 27 Aug 2026 02:09 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 27 Aug 2026 02:09 PM IST
सार

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण का समय कुछ राशि वालों को विशेष लाभ दे सकता है। जातकों को सफलता, सम्मान और करियर में मनचाही सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं।
 

विज्ञापन
chandra grahan 2026 time impact and lucky horoscope in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त 2026 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारत में इसका सूतक काल माना नहीं जाएगा। लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से यह चंद्र ग्रहण खास माना जा रहा है। दरअसल, यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। राहु से जुड़े नक्षत्र में ग्रहण होने के कारण इसका प्रभाव राशियों पर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ राशि वालों को करियर में अच्छे रिजल्ट प्राप्त होंगे। इसके अलावा नौकरी और कारोबार में तरक्की के साथ धन लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

chandra grahan 2026 time impact and lucky horoscope in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है। कोई अटका हुआ काम पूरा होगा और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। धन लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। विदेशों से जुड़े कामों में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता भी मजबूत होगी। 

chandra grahan 2026 time impact and lucky horoscope in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए समय खास और प्रभावशाली रहेगा। नए लोगों से मिलकर कुछ परेशानियों का हल निकल सकता है। पारिवारिक जीवन में मतभेद मिटेंगे और वाद-विवाद का निपटारा होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। अचानक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से राहत मिलने की संभावनाएं हैं। आय में वृद्धि के अच्छे योग हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी



रक्षाबंधन 2026: राशि के अनुसार बहन को दें ये खास तोहफा, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan 2026 time impact and lucky horoscope in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों को नए लोगों से मिलकर खुशी होगी। कोई बड़ी खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। बिजनेस में आने वाले समय में आपको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। कारोबार में नए अवसर मिलने के साथ आय बढ़ाने के रास्ते भी खुल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धन लाभ के बेहतर अवसर मिल सकता है। 
कल पांच घंटे से ज्यादा रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें भारत में कब देगा दिखाई और क्या होगा प्रभाव
रक्षाबंधन 2026: क्या चंद्र ग्रहण के कारण बदल जाएगा राखी बांधने का समय? जानें पूरी जानकारी

विज्ञापन
chandra grahan 2026 time impact and lucky horoscope in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। नए सौदों से लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। परिवार संग बेहतर समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और घर का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको लाभ के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। आपकी सामाजिक पद-प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। कारोबार में किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। काम से भी लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिल सकती है।

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई टैरो कार्ड राशिफल से जुड़ी जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed