फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का लव राशिफल: कर्क और सिंह राशि वालों की लव लाइफ में रोमांस की एंट्री, पार्टनर के साथ बनेगी शानदार बॉन्ड

Fri, 28 Aug 2026 04:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Aug 2026 04:34 AM IST
सार

Today Love Horoscope: 28 अगस्त 2026 का लव राशिफल आपके प्रेम जीवन से जुड़े खास संकेत लेकर आया है। जानिए आज आपकी राशि के अनुसार प्यार, रिश्ते और रोमांस के मामले में दिन कैसा रहेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 28 August 2026 For All Zodiac Sign in Hindi
28 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Love Rashifal 28 August: 28 अगस्त 2026 का लव राशिफल आपके प्रेम जीवन के लिए कई खास संकेत लेकर आया है। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर आपके रिश्तों, भावनाओं और पार्टनर के साथ तालमेल पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशि वालों के लिए प्यार में नजदीकियां बढ़ेंगी, वहीं कुछ लोगों को रिश्ते में चल रही गलतफहमियों को दूर करने का मौका मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री के संकेत भी मिल सकते हैं। वहीं शादीशुदा और रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए आज का दिन आपसी समझ, बातचीत और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने वाला हो सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 28 अगस्त 2026 का आज का लव राशिफल और प्रेम जीवन से जुड़े खास ज्योतिषीय संकेत।

Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 28 August 2026 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से खास रह सकता है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज मन में अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाने का विचार आ सकता है। परिवार के सामने रिश्ते को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों के बीच प्यार, विश्वास और आपसी समझ मजबूत होगी। वहीं सिंगल जातक परिवार की पसंद को महत्व देते हुए शादी के प्रस्ताव पर सकारात्मक फैसला ले सकते हैं।

Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 28 August 2026 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृष राशि वालों के लिए आज प्यार भरा और सुकून देने वाला दिन रह सकता है। पार्टनर की छोटी सी मुस्कान या प्यार भरी बात आपका मूड बेहतर कर देगी और दिनभर की थकान कम महसूस होगी। दोनों के बीच रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल जातकों की नजर किसी ऐसे व्यक्ति पर टिक सकती है जो उम्र में उनसे बड़ा हो और जिसकी समझदारी उन्हें आकर्षित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 28 August 2026 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों की लव लाइफ में आज दोस्ती और अच्छी बातचीत का असर देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि विचारों और पसंद-नापसंद को लेकर भी दिलचस्प बातचीत होगी। साथ में घूमने-फिरने और मस्ती करने का मौका मिल सकता है। सिंगल जातक अपने आने वाले रिश्ते और भविष्य के पार्टनर को लेकर मन ही मन कई कल्पनाएं कर सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 28 August 2026 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के जातकों को आज रिश्ते में किसी बात को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। पार्टनर किसी परेशानी या विवाद से बचने के लिए पूरी सच्चाई बताने से बच सकते हैं, जिससे गलतफहमी पैदा होने की संभावना है। ऐसे में गुस्सा करने के बजाय शांत होकर बात करना बेहतर रहेगा। सिंगल जातक अपने क्रश के साथ दिल की बातें और निजी अनुभव साझा करेंगे, जिससे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed