बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

कन्या वार्षिक राशिफल 2023

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

कन्या राशिफल 2023
कन्या राशि को सभी राशियों में सुंदर राशि और सुंदरता की कद्र करनेवाली राशि माना जाता है। इसका कारण यह है कि इस राशि का प्रतिनिधित्व एक कन्या करती है। इस राशि के जातकों की खूबी है कि ये हर काम को खूबसूरती से पूरा करते हैं। इस राशि का जातक महिला हो या पुरुष, किसी बात को ये मन में दबकर रखना बहुत अच्छी तरह जानते हैं। स्वच्छता के अति आग्रही और हर कार्य को व्यवस्थापूर्ण करना इनकी विशेषता होती है। 

करियर
वर्ष के शुरुआत में शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके करियर के मामले में अच्छा साबित होगा। प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष की शुरुआत बहुत बढ़िया रहेगी और आप इसको आगे बढ़ाते जाएंगे ,राशि से सप्तम भाव में स्वग्रही बृहस्पति अप्रैल तक कुछ नया करने में आपके लिए सहायक होंगे ,उसमे लाभ प्राप्त होगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। राहु और केतु इसमें आपके लिए सहायक होंगे या संपर्क बाहर विदेश से भी हो सकते हैं। इन संपर्कों से व्यापार में उन्नति होगी। मई महीने के बाद व्यापार में नया सम्पर्क बनेगा। आपको विदेशी संपर्कों से भी लाभ होगा और व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर इस वर्ष स्थानांतरण हो सकता है।

परिवारिक जीवन
इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में देवगुरु बृहस्पति आपके लिए सहायक होंगे किंतु अप्रैल तक राशि से अष्टम भाव में राहु का अकेले गोचर संबंधों में कुछ कटुता भी दे सकता है इसलिए सामंजस्य बना कर रखना होगा। अप्रैल से बृहस्पति भी अष्टम भाव में गोचर करेंगे जिससे स्थिति कुछ सही होगी। इस वर्ष मामा पक्ष से कुछ लाभ हो सकता है अगर कोई परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा है तो अप्रैल से लेकर सितंबर तक उसके हल होने की संभावना बनती है ।

स्वास्थ्य
रोग भाव के स्वामी शनि 17 जनवरी के बाद अपनी स्वयं की राशि में गोचर करेंगे । जिससे कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से आपको छुटकारा मिलेगा। किंतु राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे राहु कुछ अचानक से होने वाली परेशानियां दे सकते हैं इसलिए सावधान भी रहना होगा । वैसे इस पूरे वर्ष में कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आपके लिए नहीं बनेगी।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक जीवन में इस वर्ष कुछ सुधार की संभावना देखी जा रही है वैसे कन्या राशि के जातकों का आमदनी का स्तर हमेशा घटता बढ़ता रहता है । इस वर्ष आमदनी में कुछ नया इजाफा हो सकता है जो लोग शेयर मार्केट आदि बाजार में निवेश करते हैं उनके लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा किसी पारिवारिक मामले के हल होने से आर्थिक लाभ की स्थिति नजर आ रही है।

परीक्षा प्रतियोगिता
इस वर्ष की शुरुआत में शनि का गोचर छठे भाव में जाएगा जो कि पंचम के स्वामी हैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह शुभ सूचना होगी। देव गुरु बृहस्पति भी अप्रैल तक आपके लिए बहुत सहायक होने वाले हैं जो छात्र विदेश से संबंधित शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए सितंबर तक का समय योगकारक साबित होगा।

उपाय
वर्ष की शुरुआत भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करके करें साथ ही आप  गौशाला में हरे चारे की व्यवस्था कराएं ।
विज्ञापन

Recommended

राशिफल 22 अक्तूबर: वृषभ, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

21 Oct 2026
21 Oct 2026
21 Oct 2026
21 Oct 2026
21 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
21 Oct 2026
21 Oct 2026
21 Oct 2026
21 Oct 2026
21 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed