फरवरी महीना शुरु हो चुका है। यह महीना लड़कियों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि 1 फरवरी को शुक्र अपनी सम राशि धनु में मार्गी हो रहा है।
ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि, शुक्र का मार्गी होना कई मामलों में शुभफलदायक रहेगा। इस महीने महिलाएं कई क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने पर सामजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में पहल की जा सकती है।
प्रेम एवं वैवाहिक जीवन में महिलाओं का महत्व बढ़ेगा। इनके प्रति अपराध का ग्राफ नीचे आ सकता है। कला जगत से जुड़ी महिलाओं एवं पुरुषों को इस महीने अपनी कला को निखारने एवं इनसे लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।
26 फरवरी को शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद की स्थिति और बेहतर होगी। इस पूरे महीने आने वाली फिल्में उम्मीद से अच्छी कमाई करेगी। कला जगत से जुड़े किसी व्यक्ति को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिल सकता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।