फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

58 साल बाद शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग, इन 3 राशि के लोगों की खुलेगी बंद किस्मत

Wed, 07 Oct 2026 02:57 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 07 Oct 2026 02:57 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2026: कई वर्षों बाद शारदीय नवरात्रि में ग्रहों का खास संयोग रहने वाला है। इसका असर न केवल पर्व बल्कि सभी राशियों पर भी व्यापाक रूप से पड़ सकता है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 Gajkesari Yoga these zodiac will shine and get benefits
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होगा, जिसे इस बार बेहद खास माना जा रहा है। दरअसल, कई वर्षों बाद नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहे हैं। इन शुभ संयोगों का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी रह सकता है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र और शुक्ल योग का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा गुरु और चंद्रमा के केंद्र संबंध से बनने वाले गजकेसरी योग का भी दुर्लभ संयोग रहने वाला है। वहीं, शनि मीन राशि में विराजमान हैं और उनकी यह स्थिति भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में ग्रहों की स्थिति और इन शुभ योगों का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए विशेष रहने वाला है। इस दौरान जातकों को धन लाभ, करियर में मनचाही सफलता, परीक्षा में अच्छे परिणाम और हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।

Trending Videos
Shardiya Navratri 2026 Gajkesari Yoga these zodiac will shine and get benefits
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। आपकी किस्मत हर काम में साथ देगी। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, नौकरी की तालाश करने वालों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपका कोई बड़ा लक्ष्म इस समय पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलने के योग हैं और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही, मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। किसी बेहतर पद का प्रस्ताव भी मिल सकता है।
गुरु अश्लेषा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों को धन और करियर के मामले में रहना होगा सावधान

Shardiya Navratri 2026 Gajkesari Yoga these zodiac will shine and get benefits
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इस समय विवाह मार्ग की बाधाएं दूर होंगी। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है। करियर और कारोबार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव इस समय अधिक महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय उपयोगी रह सकता है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ने की संभावना बताई गई है। मनाचाहा पद आपको प्राप्त होगा। परिवार और रिश्तों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी

शारदीय नवरात्रि: पहले दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, पूरी होंगी बड़ी मनोकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 Gajkesari Yoga these zodiac will shine and get benefits
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। इस दौरान आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। वहीं, सरकारी क्षेत्रों में अटके काम पूरे होंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापारियों को भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।
 

बुध उदय से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, करियर में सफलता के साथ धनलाभ के भी योग

लकी राशियां: 17 अक्तूबर से इन राशि के लोगों को मिलेंगी खुशियां, सफलता-सम्मान के बनेंगे योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed