फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव राशिफल 8 अक्तूबर: मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों के रिश्ते में बढ़ेगी नजदीकी, प्रेम जीवन में आएगा नयापन

Wed, 07 Oct 2026 03:51 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 07 Oct 2026 03:51 PM IST
सार

आज 8 अक्तूबर 2026 को प्रेम जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। किसी के रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी, तो किसी को पार्टनर के साथ बातचीत में संयम रखने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों का लव राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 08 October 2026 For All Zodiac Sign in Hindi
8 अक्तूबर लव राशिफल - फोटो : amar ujala

आज 8 अक्तूबर 2026 का दिन प्रेम और रिश्तों के मामले में कई राशियों के लिए खास रह सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण किसी के रिश्ते में प्यार और नजदीकियां बढ़ सकती हैं, तो वहीं कुछ लोगों को पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियों को बातचीत के जरिए दूर करने का मौका मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए भी किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू होने या नई पहचान बनने के संकेत मिल सकते हैं। वहीं, रिश्ते में छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराजगी या मतभेद रखने वाले लोगों को आज अपने शब्दों और व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय पार्टनर की बात समझने की कोशिश करना रिश्ते के लिए बेहतर रहेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, ग्रहों की चाल का प्रभाव प्रेम जीवन पर अलग-अलग तरह से पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन प्यार के मामले में कैसा रहने वाला है।

Trending Videos
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 08 October 2026 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शादीशुदा जातकों को परिवार से जुड़ी कोई सुखद खबर मिल सकती है, जिससे रिश्ते में खुशी बढ़ेगी। पार्टनर के साथ बाहर घूमने या रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। ज्योतिषीय संकेत बताते हैं कि आज आपसी समझ बेहतर रहेगी। सिंगल जातक दोस्तों के साथ अपने क्रश को लेकर दिल की बातें साझा कर सकते हैं और किसी नए संकेत की उम्मीद भी बन सकती है।

Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 08 October 2026 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज प्रेम संबंधों में भरोसा और अपनापन बढ़ाने वाला दिन रह सकता है। जीवनसाथी आपके साथ किए किसी पुराने वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको उनके प्रति विश्वास और बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जो धीरे-धीरे आकर्षण का कारण बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 08 October 2026 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों के लिए आज रिश्ते में भावनात्मक समझ मजबूत हो सकती है। आपका पार्टनर बिना आपके कुछ कहे ही आपकी मनोदशा को समझने की कोशिश करेगा, जिससे आपको रिश्ते में सुरक्षा और अपनापन महसूस होगा। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों की अहमियत समझ आएगी। सिंगल जातक अपने पुराने रिश्ते से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे और एक्स को खुश देखकर मन में किसी तरह की सकारात्मक भावना पैदा हो सकती है। आज अतीत की बजाय वर्तमान पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 08 October 2026 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज प्रेम जीवन में उत्साह और भावनात्मक गर्माहट बनी रह सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और किसी खास जगह घूमने या साथ में कुछ करने की योजना बन सकती है। आप दोनों के बीच खुलकर बातचीत होने से रिश्ते की नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल जातकों के लिए भी दिन सकारात्मक रह सकता है। किसी पसंदीदा व्यक्ति से बातचीत बढ़ने या मन की बात कहने का अवसर मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed