बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

2014 में कितने सूर्य ग्रहण और चन्द्रग्रहण होने वाले हैं

टीम डिजिटल

साल 2013 बस जाने ही वाला है कुछ ही दिनों बाद हम सभी साल 2014 में होंगे। नया साल 2014 आपके लिए कैसा रहेगा यह उत्सुकता आपके मन में जरूर होगी।

आप यह भी जानना चाह रहे होंगे कि इस साल कितने सूर्य ग्रहण और कितने चन्द्रग्रहण होंगे। क्योंकि सूर्य ग्रहण और चन्द्रग्रहण का प्रभाव हर राशि और व्यक्ति पर होता है। इससे प्रकृति भी प्रभावित होती है।

पंचांग कहता है कि साल 2014 में दो सूर्य ग्रहण होंगे और इतने ही चन्द्रग्रहण भी होंगे।

सबसे पहले 15 अप्रैल को पूर्ण चन्द्रग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण 10 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगा और शाम के 4 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर के क्षेत्र एवं अमेरिका में दिखेगा। भारत में यह ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।

दूसरा ग्रहण 29 अप्रैल को कंकणाकृत सूर्य ग्रहण के रूप में होगा। यह ग्रहण सुबह 9 बजकर 22 मिनट से शुरू होकर दोपहर के 1 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत सहित आस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका में भी देखा जा सकेगा।

साल 2014 का तीसरा ग्रहण 8 अक्टूबर को चन्द्रग्रहण के रूप में होगा। यह चन्द्रग्रहण भारत में भी देखा जा सकेगा। 1 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर यह 7 बजकर 04 मिनट पर समाप्त होगा।

साल का अंतिम ग्रहण 24 अक्टूबर को सूर्यग्रहण के रूप में होगा। यह ग्रहण रात में 1 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगा और 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

Recommended

11 से 24 अक्तूबर तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, मिलेगी नौकरी और बढ़ेगा घर-गाड़ी का सुख

08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
08 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed