फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Agni Sakshi Movie writer Ranbir Pushp Reaction On Nana Patekar Manisha Koirala romance rumours

नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला: 'भगवान ही जाने...'; दोनों के लव रूमर्स पर 'अग्नि साक्षी' के राइटर ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 16 Sep 2026 12:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Sep 2026 12:29 PM IST
सार

Nana Patekar Manisha Koirala: 90 के दशक में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के अफेयर की रूमर्स ने जोर पकड़ा था। उस दौर में दोनों के रिश्तों को लेकर हुई चर्चाओं पर हाल ही में फिल्म 'अग्नि साक्षी' के राइटर रणबीर पुष्प ने बात की।

विज्ञापन
Agni Sakshi Movie writer Ranbir Pushp Reaction On Nana Patekar Manisha Koirala romance rumours
नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला का अफेयर था? सिनेमा जगत में 90 के दशक के प्यार और इश्क के चर्चे जब होते हैं तो इन दोनों के रिश्ते पर भी लोग अक्सर सवाल पूछ बैठते हैं। नाना और मनीषा के लव रूमर्स काफी रहे। दोनों एक बार फिर चर्चा में आए हैं। राइटर रणबीर पुष्प ने इनके रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Agni Sakshi Movie writer Ranbir Pushp Reaction On Nana Patekar Manisha Koirala romance rumours
'अग्नि साक्षी' में नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला - फोटो : साभार@imdb

कैसी थी नाना-मनीषा की बॉन्डिंग?
फिल्म 'अग्नि साक्षी' के राइटर रणबीर पुष्प ने कहा कि नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के बीच अच्छी दोस्ती थी और सेट पर उनकी आपसी समझ बहुत मजबूत थी। हालांकि, रोमांस की रूमर्स पर रणबीर ने कहा कि उन्होंने कभी भी उनके रिश्ते को रोमांटिक नजरिए से नहीं देखा, भले ही बाद में इस तरह की अफवाहें खूब रहीं। 
रणबीर ने दोनों कलाकारों के बीच की बॉन्डिंग को याद करते हुए कहा है कि साथ काम करते समय वे काफी करीब थे। उनके बीच अच्छी समझ थी, हालांकि उन्होंने कभी भी इसे रोमांटिक रिश्ते के तौर पर नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Agni Sakshi Movie writer Ranbir Pushp Reaction On Nana Patekar Manisha Koirala romance rumours
'अग्नि साक्षी' में नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला - फोटो : साभार@imdb

क्या दोनों के बीच था प्यार?
रणबीर पुष्प ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में यह स्वीकार किया कि नाना पाटेकर और मनीषा के बीच करीबी रिश्ता था। दोनों एक्टर्स के बारे में बात करते हुए राइटर ने कहा, 'हां, ऐसा हुआ था। अब इसे रोमांस कहें या दोस्ती, यह तो भगवान ही जाने। लेकिन दोनों करीब थे। उनके बीच अच्छी समझ थी। वे सीन पर चर्चा करके काम करते थे और उनकी परफॉर्मेंस स्क्रीन पर दिखती थी'।

विज्ञापन

क्या दोस्ती से आगे बढ़ी थी बात?
होस्ट ने रणबीर से पूछा कि क्या उनकी दोस्ती गहरी थी? उस पर उन्होंने जवाब दिया, 'बिल्कुल थी'। इसके बाद बातचीत इस बात पर मुड़ी कि क्या रणबीर को कभी ऐसा लगा कि नाना और मनीषा के बीच की केमिस्ट्री दोस्ती से कहीं ज्यादा थी?
रणबीर ने कहा, 'नहीं, कभी नहीं। मैंने उस तरीके से कभी सोचा नहीं। दोस्ती और अंडरस्टैंडिंग थी। वे सीन डिस्कस करते थे। इससे ज्यादा ख्याल भी नहीं आया मुझे कभी। बाद में सुनने में आया, पेपर्स में ये बातें आईं, पढ़ने को भी मिला, पर मैंने कभी वैसा महसूस नहीं किया'।

बोले- 'मैंने कभी गौर नहीं किया'
रणबीर ने यह भी बताया कि सेट पर उनका पूरा ध्यान मुख्य रूप से अपने काम पर ही होता था और उन्होंने एक्टर्स के बीच के आपसी रिश्तों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। रणबीर के मुताबिक, 'ज्यादा मेरा काम से मतलब होता था। काम दिया, चला गया और फिर आ गया। थोड़ी देर रुके, शूटिंग देखी'।
पार्थो घोष निर्देशित फिल्म 'अग्नि साक्षी' साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर मुख्य भूमिकाओं में थे। वर्षों से नाना और मनीषा के कथित रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, रणबीर का हालिया बयान इन दोनों एक्टर्स के साथ काम करने के उनके अपने अनुभव पर आधारित हैं। उनके बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed