मेष राशि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन भी आपके विपक्ष में ही रहने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की बात हो सकती है लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य इस बात पर अंगुली उठा सकता है और मामला अधर में ही लटक सकता है।
वृष राशि इस समय आपका प्रेमी आपके मनोनुरुप चलेगा और आपकी इच्छाओं का पूरा मान तथा आदर भी करेगा। दिन के आरंभ में कुछ जिद दिखा सकता है लेकिन बाद में आपके कहे अनुसार ही चलेगा। दिन आपके लिए सुनहरा सिद्ध हो सकता है और दिन कब और कैसे खतम हो गया पता भी नहीं चलेगा।
मिथुन राशि प्रेम संबंधों की वजह से किसी मुसीबत में पड़ने के योग बनते हैं खासकर आपके कार्यक्षेत्र पर कुछ परेशानी नजर आती है। इस विषय पर प्रेमी से बातचीत करने पर वह तकरार में बदल सकती है। आपका मन इतना अधिक व्यथित हो सकता है कि आपको समझ ही नहीं आएगा कि संबंधों को आगे ले जाया जाए अथवा यही पर विराम दे दिया जाए।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।