महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर समय रैना ने किया ऐसा मजाक, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी
Samay Raina: हाल ही में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से समय रैना को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उन्होंने ऐसी बात कही कि वहां मौजूद सभी लोग हंस बड़े। जानें पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों महाराष्ट्र साइबर सेल यूनिट ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में की गई विवादित टिप्पणियों से जुड़ी शिकायतें दर्ज की थीं। अब जब समय रैना को इस टीम के जरिए सम्मानित किया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में उस अनुभव को याद किया।
साइबर सेल को लेकर क्या बोले समय?
समय रैना ने साइबर सेल को लेकर मुस्कुराते हुए कहा...
- महाराष्ट्र साइबर और मेरा रिश्ता बहुत पुराना है।
- महाराष्ट्र साइबर सेल बहुत एक्टिव है।
- आज पहली बार किसी साइबर सेल ऑफिसर ने किसी कॉमेडियन को उसके घर से सिर्फ इसलिए उठाया ताकि उसे सम्मानित किया जा सके।
- यह सुनकर वहां मौजूद कई हस्तियां हंस पड़ीं।
- रैना की यह बात सुनकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी हंस पड़े।
इस इवेंट के दौरान रैना ने मजाक में यह भी कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र साइबर का नंबर पहले से ही सेव कर रखा है क्योंकि उन्हें अक्सर उनके फोन आते रहते हैं। उन्होंने कहा, 'सम्मान के लिए धन्यवाद, सर। महाराष्ट्र साइबर के साथ मेरा जुड़ाव बहुत लंबे समय से है। 1930 वाकई एक बेहतरीन नंबर है।'
Irony!
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) August 27, 2026
Last year, Maharashtra Cyber Police were pursuing Samay Raina over the India’s Got Latent controversy. Now, the same department invited and felicitated him at a cyber-awareness event in Mumbai pic.twitter.com/7sbY7xvHsI
रैना ने शेयर किया वीडियो
बाद में रैना ने इस मामले का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे फैंस ने 'कमबैक' बताया। एक फैन ने लिखा, 'सब समय-समय की बात है।' दूसरे ने कमेंट किया, 'समय की बात ही यही है कि यह बदलता रहता है।' तीसरे फैन ने लिखा, 'शानदार ब्रो, इसे ही कहते हैं कमबैक।'
फरवरी 2025 में, रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन पर नजर रखी। अश्लीलता से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने के आरोपों के कारण उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट के माता-पिता के बारे में टिप्पणी की।
रैना, अल्लाहबादिया और शो से जुड़े अन्य कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं और कानूनी कार्रवाई हुई।
शुरू हुआ सीजन 2
रैना ने अब 'इंडियाज गॉट लैटेंट' का सीजन 2 शुरू किया है, जिसके एपिसोड यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जा रहे हैं।