बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

माल्या की जन्मपत्रीः ग्रहण हटेगा, किंगफिशर फिर भरेगी उड़ान

राकेश/इंटरनेट डेस्क।

सबसे लग्जरी विमान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी किंगफिशर की माली हालत इन दिनों ठीक नहीं है। कंपनी अपने कर्मचारियों को समय से वेतन देने में भी असमर्थ हो गयी है। किंगफिशर की उड़ान में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए विजय माल्या काफी कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफलता मिल नहीं रही है। विजय माल्या की जन्मपत्री को देखने पर ज्ञात होता है कि 2013 इनके लिए लकी रह सकता है।

पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी और किंगफिशर की सेवा फिर बहाल हो सकती है। वर्तमान में विजय माल्या शनि में केतु के प्रभाव में हैं जो इनके लिए ठीक स्थिति नहीं है। 26 फरवरी को शनि में शुक्र की दशा चलेगी। शुक्र इनकी कुण्डली में भाग्येश और सुखेश भी है। इससे शुक्र की दशा में स्थिति सुधरने लगेगी।

वर्ष के मध्य में गुरू मिथुन राशि में पहुंच रहा है। गुरू का राशि परिवर्तन इनके लिए काफी अच्छा रहेगा। किंगफिशर फिर से उड़ान भरने लगेगी और स्थिति समान्य नज़र आने लगेगी। इस बीच कुछ कानूनी मामलों में इन्हें उलझना भी पड़ सकता है। किंगफिशर की कुण्डली से भी यह संकेत मिलता है कि इस वर्ष विमान सेवा फिर से बहाल हो सकती है। विजय माल्या को कोई साझेदार मिल सकता है जिससे किंगफिशर की समस्या सुलझेगी। विजय माल्या और किंगफिशर से जुड़े कर्मियों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

Recommended

राशिफल 09 अक्तूबर: मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, धन-करियर में मिलेंगे नए संकेत

08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed