बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

केजरीवाल को इसलिए वादे पूरे करने में आ रही है परेशानी

जयगोविंद शास्त्री / ज्योतिषशास्त्री

अपनी दूरदर्शी सोच, कर्मठ एवं जुझारू व्यक्तित्व के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। लोगों का एक बड़ा वर्ग उनसे प्रभावित है।

'आप' की सरकार का गठन 28 दिसंबर को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट पर दिल्ली में हुआ। उस समय क्षितिज पर मीन लग्न का उदय हो चुका था। चंद्रमा भी राहू के नक्षत्र एवं तुला राशि की यात्रा पर था।

मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कालीन कुंडली में लग्न से द्वितीय वाणीभाव में केतु, चतुर्थ सुख भाव में बृहस्पति, सप्तम भाव में मंगल एवं अष्टम भाव में चंद्र, शनि, राहू बैठे हैं। इसी तरह सूर्य बुध दशम और शुक्र एकादश लाभ भाव में बैठे हैं।

कुंडली में शुभ-अशुभ 70 से भी अधिक योग हैं। शुभ योग में केंद्र अधिपति, बुधादित्य, साहसी एवं बुध-गुरु के द्वारा बनाया गया अन्योन्याश्रित योग प्रमुख है। जबकि अशुभ योगों में वाणीदोष, विष, षड्यंत्र,  ग्रहण दोष योग आदि मुख्य हैं। जो सरकार की कठिन परीक्षा लेंगे।

सबसे अशुभ योग केतु का कुटुंब भाव में और चंद्र, शनि, राहू का अष्टम यश भाव में होना है। जिससे सरकार-पार्टी के अंदर आपसी कलह खुल कर सामने आएंगे। चंद्र, शनि, राहु के जरिए बनाया गया विष, ग्रहण, षड्यंत्र और अपयश योग इस सरकार को स्वच्छ छवि के साथ नहीं चलने देंगें।

इससे जनता का मोहभंग हो सकता है। इस सरकार का पहला संकट कालीन समय जुलाई-अगस्त 2014 रहेगा। इस अवधि में इनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगेंगे। इनके लिए निजी तौर पर बुध और बृहस्पति के द्वारा बनाया हुआ केन्द्रवत संबंध योग इन्हें शीघ्र निर्णय लेने में मदद करेगा।

जिससे इनकी अपनी छवि पर तो कोई कलंक नहीं लगेगा, लेकिन सरकार के अन्य मंत्रियों के क्रियाकलापों से सरकार और आप पार्टी की परेशानी बढ़ सकती है। सरकार चलाने में मुश्किल आ सकती है। वर्तमान समय में सरकार पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।

ग्रहण योग बनाए हुए राहु की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है जो फरवरी 2016 तक रहेगी। शुक्र, मीन लग्न की कुंडली में अकारक माने गए हैं जो सरकार के लिए शुभ संकेत नही है। अतः वर्तमान समय में सरकार के लिए अपनी प्रतिष्ठा बचाना अथवा आम आदमी से किये गए वादे पूरे करना आसान नहीं।
विज्ञापन

Recommended

Aaj Ka Rashifal: मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

23 Aug 2026
23 Aug 2026
23 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
22 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
21 Aug 2026
21 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed