फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained

कब-कब संत प्रेमानंद से मिले विराट-अनुष्का?: तीन साल में आठ बार आश्रम पहुंचे, क्या है पांच करोड़ रुपए का विवाद

Wed, 07 Oct 2026 07:53 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 07 Oct 2026 07:53 PM IST
सार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जनवरी 2023 से जुलाई 2026 तक आठ बार संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंच चुके हैं। दोनों की इन मुलाकातों में कभी बच्चों के साथ दर्शन, कभी सत्संग तो कभी एकांतिक आध्यात्मिक बातचीत देखने को मिली। अब विराट के आश्रम पहुंचने को लेकर पांच करोड़ रुपये लेने का दावा सामने आने के बाद विवाद छिड़ा है, जिसका विराट के प्रवक्ता ने खंडन करते हुए इसे गलत और निराधार बताया है।

विज्ञापन
Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained
विराट-अनुष्का की संत प्रेमानंद से मुलाकात की टाइमलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का वृंदावन और संत प्रेमानंद महाराज से जुड़ाव पिछले कुछ वर्षों में लगातार चर्चा में रहा है। दोनों पहली बार जनवरी 2023 में बेटी वामिका के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। इसके बाद यह सिलसिला आगे बढ़ा और जनवरी 2025 से जुलाई 2026 तक दोनों कई बार वृंदावन पहुंचकर संत से आशीर्वाद लेते और सत्संग में शामिल होते नजर आए। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब तक आठ बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं। इन मुलाकातों के दौरान कभी दोनों बच्चों के साथ नजर आए, कभी एकांतिक वार्तालाप में शामिल हुए तो कभी आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सत्संग सुना।
विज्ञापन
Trending Videos

Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
अब जब विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने को लेकर पांच करोड़ रुपये लेने का दावा सामने आया है, तो विराट के प्रवक्ता की ओर से इसका खंडन किया गया है। प्रवक्ता ने इन दावों को गलत और निराधार बताया है और कहा है कि विराट महाराज के दर्शन अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण करते हैं। आइये विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के संत प्रेमानंद से मुलाकात की टाइमलाइन देखते हैं....
विज्ञापन
विज्ञापन

Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained
अनुष्का शर्मा की गोद में बेटी वामिका, पास बैठे विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
पहली मुलाकात: 4 जनवरी 2023
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज से पहली सार्वजनिक रूप से सामने आई मुलाकात 4 जनवरी 2023 को हुई थी। दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ वृंदावन पहुंचे थे। दो दिन की धार्मिक यात्रा के दौरान विराट और अनुष्का ने पहले बाबा नीम करोली के आश्रम में दर्शन किए। इसके बाद अगले दिन वे वराहघाट स्थित संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे।

आश्रम में दोनों ने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। शिष्यों की ओर से विराट और अनुष्का को श्रीजी की प्रसादी माला और अंगवस्त्र भेंट किए गए, जबकि बेटी वामिका को भी प्रसादी माला पहनाई गई। इस दौरान अनुष्का ने राधारानी की प्रसाद रूपी चुनरिया ओढ़ी। विराट और अनुष्का ने करीब एक घंटे तक आश्रम में सत्संग सुना। इसके बाद दोनों होटल लौटे और शाम को हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हो गए। उस समय विराट-अनुष्का की धार्मिक यात्रा बेहद गोपनीय रखी गई थी। बाद में उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained
विराट-अनुष्का - फोटो : अमर उजाला
दूसरी मुलाकात: 10 जनवरी 2025
ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद 10 जनवरी 2025 को विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। उस समय विराट खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उनका बल्ला नहीं चला था। आश्रम में प्रेमानंद महाराज ने विराट से पूछा, 'मन प्रसन्न है?' विराट ने मुस्कुराते हुए हां में सिर हिलाया।

इस मुलाकात में अनुष्का ने महाराज से कहा कि पिछली बार वह उनसे कुछ सवाल करना चाहती थीं, लेकिन दूसरे लोगों ने वही सवाल पूछ लिए थे। इसके बाद उन्होंने कहा, 'आप बस मुझे प्रेम भक्ति दे दो।' प्रेमानंद महाराज ने कहा कि संसार में सम्मान और सफलता हासिल करने के बाद भक्ति की ओर मुड़ना आसान नहीं होता। उन्होंने भगवान के भरोसे रहने, नाम जपने और प्रेम व आनंद के साथ जीवन जीने की बात कही। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)


Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरी मुलाकात: 13 मई 2025
13 मई 2025 को विराट और अनुष्का एक बार फिर वृंदावन पहुंचे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लिया। यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि विराट ने इसके ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। दोनों ने महाराज से मुलाकात की और आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया। इसके बाद वे मुंबई लौट गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained
अनुष्का, विराट और प्रेमानंद जी महाराज - फोटो : Instagram
चौथी मुलाकात: 16 दिसंबर 2025
साल 2025 के अंत में 16 दिसंबर को विराट-अनुष्का फिर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। इस दौरान दोनों सर्दियों के कपड़ों में और माथे पर तिलक लगाए नजर आए। दोनों जमीन पर बैठकर महाराज का सत्संग सुनते रहे। मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने उन्हें अपने काम को सेवा समझने, गंभीर और विनम्र रहने तथा नाम जपने की सीख दी। महाराज की बातें सुनकर अनुष्का भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू नजर आए। अनुष्का ने भावुक होकर कहा, 'हम आपके हैं महाराज जी।' इस पर प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया कि हम सभी श्रीजी के हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained
विराट-अनुष्का - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांचवीं मुलाकात: 17 फरवरी 2026
17 फरवरी 2026 को विराट और अनुष्का फिर वृंदावन पहुंचे। इस बार दोनों ने किसी विशेष प्रोटोकॉल के बजाय आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सत्संग सुना। यह मुलाकात इसलिए खास रही क्योंकि दोनों को सामान्य श्रद्धालुओं की तरह संत प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनते देखा गया। इससे पहले उनकी कई मुलाकातें एकांतिक वार्तालाप के दौरान हुई थीं, लेकिन इस बार दोनों ने सार्वजनिक सत्संग में हिस्सा लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained
विराट-अनुष्का - फोटो : ANI
छठी मुलाकात: 20 अप्रैल 2026
इसके करीब दो महीने बाद 20 अप्रैल 2026 को विराट और अनुष्का फिर वृंदावन पहुंचे। दोनों ने श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया। इस दौरान दोनों ने एकांतिक वार्तालाप में भी हिस्सा लिया। आश्रम की ओर से जारी तस्वीरों और वीडियो में विराट और अनुष्का भक्तों के बीच शांत भाव से बैठे और महाराज का प्रवचन सुनते नजर आए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
सातवीं मुलाकात: 2 जून 2026
2 जून 2026 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद वृंदावन पहुंचे। विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीता था। इसके बाद विराट और अनुष्का ने किसी भव्य जश्न के बजाय वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। दोनों ने आश्रम में सत्संग सुना और आध्यात्मिक चर्चा में हिस्सा लिया। तस्वीरों और वीडियो में दोनों जमीन पर बैठे और महाराज की बातें ध्यान से सुनते नजर आए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained
कोहली अनुष्का - फोटो : IANS
आठवीं मुलाकात: 22 जुलाई 2026
22 जुलाई 2026 को विराट और अनुष्का की प्रेमानंद महाराज से आठवीं सार्वजनिक रूप से रिपोर्टेड मुलाकात हुई। दोनों श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। इस दौरान विराट और अनुष्का नंगे पैर आश्रम परिसर में घूमते नजर आए। आश्रम से बाहर निकलते समय दोनों के हाथ में प्रसाद था। बारिश के कारण रास्तों में कीचड़ था, लेकिन दोनों नंगे पैर ही वहां से निकले। दोनों ने वहां मौजूद लोगों का राधे-राधे कहकर अभिवादन भी किया। इस दौरान विराट और अनुष्का ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और सुरक्षा के बीच आश्रम पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained
दिनेश फलाहारी महाराज ने की सीबीआई जांच की मांग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब पांच करोड़ रुपये वाले दावे पर विवाद
विराट और अनुष्का की प्रेमानंद महाराज से मुलाकातों को लेकर एक विवाद खड़ा हुआ है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने दावा किया था कि विराट कोहली को कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये देकर प्रेमानंद महाराज के दरबार में बुलाया गया था। उन्होंने इस संबंध में प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा और आश्रम से जुड़े अन्य मामलों को लेकर भी कई आरोप लगाए और जांच की मांग की। हालांकि, विराट कोहली के प्रवक्ता ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Premanand Shishya Case: Virat Kohli Anushka Sharma Ashram Visit Timeline Explained
virat kohli - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विराट के प्रवक्ता ने क्या कहा?
विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विराट कोहली के संबंध में किए गए ये दावे पूरी तरह गलत और निराधार हैं। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के दर्शन अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण करते हैं। यह उनका व्यक्तिगत आध्यात्मिक जुड़ाव है। प्रवक्ता ने मीडिया से भी अपील की कि विराट से संबंधित इस तरह के दावों को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उनकी पूरी तरह से जांच और तथ्यात्मक पुष्टि की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed