बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

5 जनवरी के जातकों के लिए वर्ष 2013

राकेश/इंटरनेट डेस्क।

जो लोग आज यानी 5 जनवरी को अपना जन्म दिन मना रहे हैं उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। सितारों की स्थिति का आंकलन करने से ज्ञात होता है इस वर्ष आप जोश और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। जीवन में प्रगति के लिए आप योजनाओं पर विचार करेंगे। विराधियों के कारण जो भी परेशानी आ रही थी उनमें कमी आएगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

लाभ का अवसर जहां भी दिखेगा, मौका का लाभ उठाने के लिए रिस्क लेने से भी नहीं चूकेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। लाभ प्राप्ति हेतु पूर्व में आपने जो भी काम किये हैं उसका प्रतिफल इस वर्ष आपको मिल जाएगा। पं. विनोद त्यागी कहते हैं कि जिनका जन्मदिन 5 जनवरी को है उन्हें कार्य क्षेत्र में प्रोन्नति मिल सकती है। विशेष रूप से सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष उन्नति वाला होगा।

व्यवसायियों के लिए भी यह वर्ष सुखद रहना चाहिए। कारोबार उन्नत होगा, लाभ में वृद्घि होगी। वाहन अथवा कोई अन्य भौतिक वस्तु खरीदने की सोच रहे हैं तो इस वर्ष आप अपनी चाहत पूरी कर लेंगे। यह वर्ष चिकित्सा, सेना, बैंकिंग, वकालत, अग्नि शमन सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

Recommended

राशिफल 09 अक्तूबर: मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, धन-करियर में मिलेंगे नए संकेत

08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed