बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

2 जनवरी को जन्मदिन मनाने वालों के लिए साल 2013

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

2 जनवरी को जिनका जन्म दिन है उनको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। इस वर्ष सितारे भी आपको बधाई देने के मूड में हैं। यह वर्ष आपके लिए हर ओर से सफलता और कामयाबी दिलाने वाला होगा। पिछले वर्ष जो भी योजनाएं अधूरी रह गयी थी उसे इस वर्ष पूरा करने में सफल होंगे। पं. विनोद त्यागी कहते है कि इस वर्ष आपके परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा।

पारिवारिक दृष्टि से यह साल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। कैरियर एवं सामाजिक क्षेत्र में वरिष्ठ व्यक्तियों से जान-पहचान का लाभ मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में सेवरत व्यक्तियों को उन्नति का मौका मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से यह साल उन्नति और समृद्घि प्रदान करने वाला होगा।

छात्रों के लिए साल अनुकूल रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। जो लोग इंजीनियरिंग, न्यायिक क्षेत्र, शिक्षा, बैंक, मैनेजमेंट एवं रक्षा क्षेत्र में कैरियर बनाने की कोशिश में लगे हैं उन्हें अपना प्रयास तेज करना चाहिए, सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। खान-पान में लापरवाही से बचें, उदर रोग की संभावना अधिक है।
विज्ञापन

Recommended

राशिफल 09 अक्तूबर: मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, धन-करियर में मिलेंगे नए संकेत

08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed