मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा और आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। इस दौरान की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको अपने कार्य सावधानीपूर्वक करने होंगे। यदि आप अपने बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे तो आपके कार्य देर से ही सही लेकिन सिद्ध होंगे।
सौभाग्य का साथ मिलने से आप किसी भी बड़ी समस्या में नहीं पड़ेंगे, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके चलते शारीरिक-मानसिक कष्ट मिल सकता है। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य विशेष की सेहत या उससे जुड़ी किसी समस्या को लेकर आपका मन अशांत रहेगा। सप्ताह के अंत में लंबी दूरी की यात्राओं को करने से यथासंभव बचें और इस दौरान जोखिम पूर्ण कार्य या फिर धन निवेश न करें, अन्यथा हानि एवं कष्ट मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा आपको भावनात्मक पीड़ा मिल सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।