बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

मासिक राशिफल: मेष

मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर महीने की शुरुआत बेहद शानदार रहने वाली है। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। सितंबर महीने के पहले दो सप्ताह आपके करियर-कारोबार की दृष्टि से अनुकूल कहें जाएंगे। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सुख, सहयोग और समर्थन मिलेगा। घर-परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा और स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।

माह के मध्य में छात्र वर्ग को आलस्य को त्याग कर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपका मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है। किसी बात को लेकर अपनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका रहेगी। हालांकि इस दौरान छोटी-बड़ी यात्राएं आपके करियर और कारोबार को सही दिशा देने का कार्य करेंगी। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटके हुए कार्य को पूरा करने में मदद प्राप्त होगी।

माह के तीसरे हफ्ते में आपको अपनी सेहत और संगति दोनों को सही रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही आपके शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का कारण बन सकती है। माह के आखिरी सप्ताह तक एक बार फिर चीजें पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी और आप करियर-कारोबार आदि में अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। पारिवारिक सुख की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा लाल पुष्प अर्पित करके करें तथा कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

Recommended

अंक ज्योतिष: मूलांक के अनुसार जानें अपना शुभ दिन, किस अंक वालों के लिए कौन सा दिन है लकी?

07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed