देश आज गणतंत्र दिवस मना रहा है। लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि साल का अंत जिस दुःख घटना के साथ हुआ वैसी स्थिति न आए और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आए। लेकिन लोगों की उम्मीद टूट रही है, आए दिन देश के विभिन्न भागों से दुराचार की खबरें मिल रही हैं। महंगाई से त्रस्त जनता को सरकार ने साल की शुरूआत में डीजल और सोने की कीमत में इजाफ करके संकेत दे दिया है कि महंगाई से राहत नहीं मिलने वाली है।
साल 2013 में ग्रहों की स्थिति का आंकलन करने से ज्ञात होता है कि साल के पूर्वार्ध में महंगाई के झटके बार-बार लगते रहेंगे। 31 मई को गुरू मिथुन राशि में पहुंचेगा और शनि एवं राहु को देखेगा। इससे स्थिति थोड़ी सुधरेगी और जनता राहत महसूस कर सकती है। लेकिन फरवरी मध्य में शनि वक्री हो रहा है और 8 जुलाई तक इसी स्थित में रहेगा। इसलिए फरवरी मध्य से 31 मई तक पेट्रोलियम की कीमत में तेजी आएगी।
इस वर्ष भी सरकार की कई नीतियों के विरोध में जनता का जबरदस्त विरोध होता रहेगा। लेकिन भारत की कुण्डली में सूर्य में शनि की दशा के कारण जनता भले ही विरोध करती रहे सरकार अपनी नीतियों पर चलती रहेगी। जनता के हितों की अनदेखी होती रहेगी। जून जुलाई में जनता में किसी बात को लेकर जबरदस्त आक्रोश हो सकता है। विरोधी दल इसका फायदा उठाएंगे। जनता की नाराजगी का खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ेगा। वर्ष के उत्तरार्द्घ में मध्यावधि चुनाव का माहौल बन सकता है। इस वर्ष अनुभवी एवं राजनीति के माहिर खिलाड़ियों का जलवा रहेगा। ज्ञान एवं धर्म-कर्म में लोगों की रूचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक व्यक्तियों का महत्व बढ़ेगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।