सितंबर का दूसरा सप्ताह यानी 7 से 13 सितंबर 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उसे मजबूत स्थिति में माना जाता है। इससे बुद्धि, तर्क, व्यापार, शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। वहीं 11 सितंबर को अमावस्या का प्रभाव भी रहेगा, जिससे कई राशियों के लिए नई शुरुआत और योजनाओं में बदलाव के योग बनेंगे। इस सप्ताह कुछ लोगों को आर्थिक और पेशेवर मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ राशियों को जल्दबाजी और अनावश्यक खर्च से बचना होगा। आइए जानते हैं 7 से 13 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 सितंबर): मेष-सिंह के लिए शुभ, तुला की बढ़ेगी भागदौड़, पढ़ें 12 राशियों का हाल
सितंबर का दूसरा सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 07 से 13 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी बीते हफ्ते की तरह अत्यंत ही शुभ, लाभप्रद और प्रगतिदायक कहा जाएगा। इस सप्ताह किस्मत के सितारे आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके कामकाज से प्रसन्न रहेगा और सहकर्मी आपका पूरा सहयोग और समर्थन करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको किसी कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। इस दौरान आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो उसकी प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में एकाग्रता महसूस करेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ एवं लाभप्रद रहेगा। इस दौरान कारोबारी मामलों में अनुकूलता रहेगी। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा वर्ग की आय के नये स्रोत बनेंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा और श्री महालक्ष्मी अष्टकं का पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य, अभिमान और क्रोध से बचते हुए लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना होगा, तभी आपके सोचे हुए काम मनचाहे तरीके से पूरे हो सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलना होगा। सप्ताह के मध्य में स्थितियां आपके पक्ष में बनती हुई नजर आएंगी। इस दौरान बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं में कमी होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं अपेक्षा के अनुसार सफल और लाभप्रद साबित होंगी। हालांकि आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी।
सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। यदि आप किसी शारीरिक पीड़ा से जूझ रहे थे तो उसमें इस दौरान आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपके भीतर आलस्य और निद्रा की अधिकता रह सकती है। कार्यों को टालने की प्रवृत्ति भी आपके भीतर रहेगी, जिसके कारण लक्ष्यों की प्राप्ति में विलंब हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। प्रेम प्रसंग में किसी बात का लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। लाइफ पार्टनर के साथ भी सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको रोजी-रोजगार में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। किसी बड़ी कारोबारी डील करने पर आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। बीते समय में किए गए निवेश से भी आपको लाभ की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय शुभ कहा जाएगा।
इस सप्ताह आपको सीनियर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग पूरे सप्ताह मिलता रहेगा। घरेलू महिलाओं का मन इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान अचानक से तीर्थाटन का प्रोग्राम बन सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में जहां आपको विभिन्न स्रोतों से आय खूब होगी तो वहीं इस दौरान खर्च भी खूब होगा। आप सुख-सुविधा से जुड़े साधनों पर बड़ी राशि खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी कार्य में आने वाली बाधा को लेकर परेशान चल रहे थे तो वह इस सप्ताह इष्टमित्रों अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद वह दूर हो जाएगी और आपका कार्य मनचाहे तरीके से पूर्ण हो जाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस दौरान आपके कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। खूब आय होगी और खूब खर्च भी होगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से आपका संपर्क होगा। जिनकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको इस सप्ताह इस संबंध में कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
विदेश में करियर-कारोबार अथवा उच्च शिक्षा का सपना सच हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह पार्टनरशिप में कोई नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी अच्छे संस्थान से बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि इस संबंध में निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। आप अपने संबंधों बेहतर बनाएंगे और आपका अधिकांश समय इष्टमित्रों और शुभचिंतकों के साथ कटेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करके शिव चालीसा का पाठ करें।