फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: वन विकास निगम के स्केलर पदों के लिए शारीरिक एवं दक्षता परीक्षा शुरू

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की उत्तराखंड वन विकास निगम के तहत स्केलर पद के लिए शारीरिक एवं दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। तीन दिनों में 555 महिला अभ्यर्थियों शारीरिक एवं दक्षता ली गई है। स्टेडियम में 23 नवंबर से परीक्षा शुरू हुई है। इसमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों का सुबह से जमावड़ा लग रहा है। 23 नवंबर को 101, 24 नवंबर को 225 और 25 नवंबर को 229 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण, प्रवेश पत्रों की जांच, बायोमेट्रिक और शारीरिक नापजोख की प्रक्रिया पूरी की है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-जोख और दक्षता जांची जा रही है। पहले चरण में 27 नवंबर तक महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा होगी। इसके बाद पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है। परीक्षा को लेकर स्टेडियम में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही उन्हें मैदान में प्रवेश दिया जा रहा है। निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले कई अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं। डीएलएम/नोडल भर्ती प्रक्रिया ललित कुमार ने बताया कि शारीरिक एवं दक्षता परीक्षा के लिए 6908 महिला-पुरुष का पंजीकरण हुआ है। 27 सितंबर तक महिलाओं की दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद 14 दिसंबर तक पुरुषों की होगी। प्रतिदिन 400 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। दक्षता में दौड़, शॉटपुट, लंबी-ऊंची कूद शामिल है। महिलाओं के लिए 14 किमी और पुरुषाें के लिए 25 किमी की दौड़ रखी गई है। दौड़ का मार्ग कुंडा चौराहा से गढ़ीनेगी तक तय किया है। शारीरिक दक्षता में उत्तीर्ण होने पर लिखित परीक्षा होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें