बैकुंठ चतुर्दशी मेले में छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने लोक संस्कृति से जुड़े नृत्यों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत विद्यार्थियों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।