गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया, लेकिन शनिवार को भी मेला मैदान में खूब चहल-पहल रही। दूर-दूर से लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। पांडाल में कार्यक्रम भले ही बंद हो गए, लेकिन खेल-तमाशों से लेकर बाजार तक गुलजार रहे। मेले में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। हालांकि, कुछ स्टॉल दोपहर तक खाली होने शुरू हो गए थे।