कर्णप्रयाग में चमोली दुग्ध संघ के नवनियुक्त प्रशासक धन सिंह नेगी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य विकास अधिकारी दीपक रामचंद्र सेठ ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान धन सिंह नेगी ने कहा कि दुग्ध संघ में दूध उपार्जन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था करने के साथ ही पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजारों में आंचल ब्रांड और इसके उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।