छठ महापर्व को लेकर शहर के घाटों और सरोवरों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अस्सी घाट पर व्रतियों के लिए वेदियां बनाई जा रही हैं। साथ ही सिल्ट को समतल किया जा रहा है। वहीं, बरेका स्थित सूर्य सरोवर में भी तैयारी चल रही है। पंप लगाकर सरोवर का जलस्तर कम किया जाएगा, जिससे व्रतियों को सुविधा मिलेगी।