देव दीपावली पर्व पर 24 नवंबर को काशी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। गंगा के घाटों से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने बताया कि पर्व के दौरान करीब 7500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, जल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भी मोर्चा संभालेंगी। आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।