सीतापुर में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को चयन परीक्षा हुई। जिले के 43 केंद्रों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे खत्म हुई। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में सुबह 9 बजे से परीक्षार्थियों और अभिभावकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 10:15 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। प्रवेश पत्र और पहचान से जुड़े दस्तावेज जांचने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्षों में भेजा गया। इसी तरह से शहर के कई कालेजों में छात्र छात्राओं ने परीछा दी है।परीक्षा को नकल से मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात रहे। खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी निगरानी की। विद्यालय प्रशासन का सचल दल लगातार केंद्रों पर पहुंचता रहा।