ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर बुधवार शाम पौने छह बजे से छह बजकर 10 मिनट तक जाम लगा रहा। लगन के सीजन और साप्ताहिक बाजार के चलते सड़क पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया। जाम के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।