नेपाल के कपिलवस्तु जिले में कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर मंगलवार को 19 स्थानों पर पारंपरिक मेले लगे। बाणगंगा नदी के रामघाट पर सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे। यहां 10 हजार से अधिक लोगों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। मेला प्रबंधन समिति के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।