संविधान दिवस पर जिला जज तृतीय अजय कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराकर शपथ दिलाई। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संवैधानिक आदर्शों के पालन का संकल्प लिया।