संतकबीरनगर के धनघटा स्थित संठी के इंटरमीडिएट कॉलेज में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराकर शपथ दिलाई गई। उपप्रधानाचार्य ने न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों का महत्व बताया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।