फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने दिया ज्ञापन, डीजे के शोर पर पाबंदी लगाए प्रशासन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि इस वक्त नगर में डीजे के तेज शोर से लोग परेशान हो रहे हैं। बूढ़े, बच्चे व बीमार व्यक्तियों की जान को खतरा बना रहता है। ध्वनि प्रदूषण से नुकसान हो रहा है। डीजे की तेज धमक से किसी की जान पर बन आती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। यह सवाल उठाते हुए व्यापारियों ने जुलूसों के डीजे बजाने के लिए आयोजकों से एक बांड भरवाने और मानकों का पालन सुनिश्चित कराने का आग्रह एसडीएम से किया। यह भी कहा कि किसी भी धर्म के मानने वालों जुलूस हो, शोर मचाने पर पाबंदी रहे। अनहोनी पर आयोजकों पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर के साथ शाह आलम मंसूरी, सागर गुप्ता अनुज वार्ष्णेय अन्नू, राजीव शर्मा, सुभाष पाल और उमेश वार्ष्णेय शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें